Work From Home Jobs: ये 30 कंपनियां दे रहीं 100% वर्क फ्रॉम होम जॉब, सैलरी Rs 80 लाख तक!

FlexJobs ऐसे कैंडिडेट्स को सहायता प्रदान करती है जो रिमोट जगहों से, वर्क फ्रॉम होम, हाईब्रिड (ऑफिस और घर दोनों), या ऐसे ही किसी लचीले टाइम फ्रेम में काम कर सकें।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2024 09:32 IST
ख़ास बातें
  • मार्केटिंग, एजुकेशन, गेमिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में WFH जॉब
  • यह 100 प्रतिशत रिमोट जॉब होगी।
  • 83 लाख रुपये तक का पैकेज भी ऑफर कर रही हैं कंपनी।

बहुत कंपनियां ऐसी भी हैं जो कर्मचारियों को अभी भी Work From Home का ऑप्शन दे रही हैं।

Photo Credit: iStock/Deepak Sethi

Work From Home Jobs: कोरोना काल के समाप्त हो जाने के बाद अब अधिकतर कंपनियां कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की बजाए वर्क फ्रॉम ऑफिस के लिए वापस बुला रही हैं। दुनियाभर में कंपनियां कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए निर्देश जारी कर रही हैं। लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो कर्मचारियों को अभी भी 'वर्क फ्रॉम होम' (Work From Home) का ऑप्शन दे रही हैं। जिन लोगों के पास अकाउंट्स, टेक्नोलॉजी, ग्राफिक डिजाइन जैसा टेलेंट और स्किल है, उनके लिए ये कंपनियां बेहतरीन जॉब ऑफर पेश कर रही हैं। हम आपको ऐसी 30 कंपनियों की लिस्ट यहां बताने जा रहे हैं जो वर्क फ्रॉम होम जॉब दे रही हैं। 

वर्क फ्रॉम होम बहुत से कर्मचारियों की इच्छा होती है। ऐसे में कई कंपनियां इस तरह की जॉब्स दे रही हैं। रोचक रूप से मार्केटिंग, एजुकेशन, गेमिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियां ऐसे कैंडिडेट हायर कर रही हैं जो वर्क फ्रॉम होम, या कहीं से भी काम (Work From Anywhere) कर सकते हों। FlexJobs द्वारा की गई एक स्टडी का हवाला देते हुए मनी कंट्रोल की रिपोर्ट इस ट्रेंड के बारे में बताती है। जिसके मुताबिक बताए गए क्षेत्रों में, रिक्रूटर एक ऐसे वर्कप्लेस मॉडल को तैयार करने के लिए अपने कमिटमेंट को दोगुना बढ़ा रहे हैं जिसमें कि कर्मचारी को ऑफिस में आकर हाजिरी लगाने की जरूरत न हो। न ही उसे किसी स्पेशल लोकेशन से काम करने की जरूरत हो। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, FlexJobs ऐसे कैंडिडेट्स को सहायता प्रदान करती है जो रिमोट जगहों से, वर्क फ्रॉम होम, हाईब्रिड (ऑफिस और घर दोनों), या ऐसे ही किसी लचीले टाइम फ्रेम में काम कर सकें। फर्म ने 60 हजार कंपनियों की प्रोफाइल को खंगाला, और 30 कंपनियों की लिस्ट बनाई जो वर्क फ्रॉम ऑफर करती हैं। हम आपको यहां यह पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं, उन 30 कंपनियों की जो वर्क फ्रॉम होम जॉब दे रही हैं। लेकिन उससे पहले कंपनियों द्वारा सेट किए गए 3 क्राइटीरिया भी देख लें। 
1. यह एक पूरी तरह से रिमोट जॉब होगी जिसमें कर्मचारी कहीं से भी काम कर सकेगा, जिसमें लोकेशन की कोई बाध्यता नहीं होगी। 
Advertisement
2. इसमें ऑफिस में आने का कोई समय शामिल नहीं होगा, और यह 100 प्रतिशत रिमोट जॉब होगी। 
3. यह फुल टाइम भी हो सकती है, या पार्ट टाइम जॉब भी हो सकती है। 

30 कंपनियां जो वर्क फ्रॉम होम जॉब (Work From Home Jobs) दे रही हैं- 
Advertisement
1.) FluentU
2.) Static Media
3.) Kraken
Advertisement
4.) Chainlink Labs
5.) Veeva
6.) Invisible Technologies
Advertisement
7.) Wikimedia Foundation
8.) Finixio
9.) Oyster HR
10.) Canonical
11.) Remote Technology, Inc.
12.) Study.com
13.) Magic Media & Entertainment Group
14.) Superside
15.) Yodo1
16.) Outliant
17.) Cozymeal
18.) Nethermind
19.) Sourcegraph
20.) Verra
21.) Carry1st
22.) Consensys
23.) Hypixel Studios
24.) Screen Rant
25.) Crimson Education
26.) e2f
27.) Xapo Bank
28.) Cash App
29.) Scopic Software
30.) Binance

बताई गई सभी कंपनियां किसी न किसी रूप में वर्क फ्रॉम होम या रिमोट जॉब्स उपलब्ध करवा रही हैं। कहा गया है कि इनमें तनख्वाह भी कम नहीं है। कुछ एक कंपनियों में तो 83 लाख रुपये तक का पैकेज भी ऑफर किए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। इन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक लोग जॉब वेकेंसी ढूंढ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.