क्‍या इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेस में Tata को पीछे छोड़ देगी Mahindra? यह है तैयारी

गौरतलब है कि महिंद्रा ने अपनी नई EV सब्सिडरी कंपनी के गठन का भी ऐलान किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 19:57 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा ने अपनी नई EV सब्सिडरी कंपनी के गठन का भी ऐलान किया है
  • कंपनी ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि हम इस क्षेत्र में लीड करेंगे
  • कंपनी eXUV400 की लॉन्चिंग की तैयारी भी कर रही है

महिंद्रा को ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई) से 1,925 करोड़ रुपये का निवेश भी मिल चुका है।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट के भविष्‍य को देखते हुए तमाम कंपनियां इस सेगमेंट के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। इनमें कई स्‍टार्टअप्‍स भी हैं, जो पारंपरिक ऑटोमोबाइल कंपनियों को चुनौती देने के लिए कमर कस रहे हैं। इलेक्ट्रिक कारों की बात करें, तो फ‍िलहाल इंडियन मार्केट में टाटा का दबदबा है। लेकिन अब महिंद्रा (Mahindra) जैसी कंपनियां भी अपने कदम तेजी से बढ़ा रही हैं। कंपनी के CEO ने शुक्रवार को कहा कि महिंद्रा का लक्ष्‍य देश में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट-यूटिलिटी व्‍हीकल्‍स यानी SUV की सेल को लीड करना है। गौरतलब है कि महिंद्रा ने अपनी नई EV सब्सिडरी कंपनी के गठन का भी ऐलान किया है। कंपनी को ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई) से 1,925 करोड़ रुपये का निवेश मिल चुका है।  

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर अनीश शाह ने एक प्रेस ब्रीफ‍िंग के दौरान कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम इस क्षेत्र में लीड करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक निवेश नहीं है। यह एक शुरुआत है। आगे बढ़ने पर हम ज्‍यादा वैल्‍यूएशन पर और इन्‍वेस्‍टर्स को भी लाएंगे। मुंबई बेस्‍ड यह कंपनी कई पॉपुलर गाड़‍ियों जैसे- स्कॉर्पियो और थार की बिक्री करती है और अब देश के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट में दबदबे का लक्ष्‍य बना रही है। 

कुछ दिन पहले ही कंपनी ने eXUV400 की लॉन्चिंग के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में जाने की अपनी योजना के बारे में विस्तार से बताया था। इस व्‍हीकल के सितंबर 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में खुद को मजबूत बनाने के लिए महिंद्रा 1 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा का निवेश करने की योजना बना रही है। 

हाल में महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का एक बयान भी सामने आया है। एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा था कि वह टाटा की गाड़ि‍यों के बारे में क्या सोचते हैं। जवाब में आनंद महिंद्रा ने कहा कि ऐसे प्रतिद्वंद्वी के होने से हमें और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्‍होंने लिखा कि टाटा मोटर्स जैसे मजबूत कॉम्पिटीटर्स का होना सौभाग्य की बात है। वह खुद को लगातार रिइंवेंट करते रहते हैं, जो हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।
Advertisement

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक SUV eXUV400 होगी। इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV से होगा। इसकी बिक्री अगले साल की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। यह 300 किलोमीटर की रेंज के साथ आ सकती है, इसकी तुलना में Nexon EV की सर्टिफाइड रेंज 312 किलोमीटर है। साल 2026 तक महिंद्रा की तैयारी 4 और इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्‍च करने की है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.