स्लो और कमजोर Wifi? इन चीजों से दूर रखें अपना राउटर, बढ़ जाएगी रेंज और स्पीड!

WiFi की स्पीड कम होने का कारण अक्सर इंटरनेट प्लान नहीं बल्कि राउटर की गलत जगह होती है। जानिए किन डिवाइस और घरेलू सामान से दूर रखना चाहिए राउटर को, ताकि नेटवर्क हमेशा फास्ट मिले।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 13:51 IST
ख़ास बातें
  • ब्लूटूथ डिवाइस और WiFi समान फ्रीक्वेंसी पर चलते हैं, इन्हें साथ रखना गलत
  • माइक्रोवेव, बेबी मॉनिटर, कॉर्डलेस फोन भी पैदा करते हैं सिग्नल में रुकावट
  • मिरर, फिश टैंक जैसे ऑब्जेक्ट WiFi रेंज को ब्लॉक या रिफ्लेक्ट कर देते हैं

बड़े शीशे और पानी से भरे एक्वेरियम WiFi सिग्नल को रिफ्लेक्ट या ब्लॉक कर देते हैं

Photo Credit: Unsplash

अगर आपका WiFi बार-बार स्लो हो जाता है और आप सोच रहे हैं कि इंटरनेट प्लान बदलने या महंगा कनेक्शन लेने से ही दिक्कत दूर होगी, तो जरा ठहरिए। टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ राउटर को सही जगह रखने से भी आपकी स्पीड में तुरंत सुधार आ सकता है। दरअसल, घर में हम अक्सर WiFi राउटर को कई ऐसे डिवाइस के पास रख देते हैं, जो उसकी परफॉर्मेंस को बिगाड़ देते हैं। सबसे आम गलती है राउटर को ब्लूटूथ डिवाइसेज के पास रखना। जैसे कि Amazon Alexa, Google Home स्पीकर या वायरलेस हेडफोन डॉकिंग स्टेशन। चूंकि WiFi और Bluetooth दोनों ही रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं, इसलिए पास-पास होने पर ये एक-दूसरे को इंटरफेयर करते हैं और स्पीड धीमी कर देते हैं।

यही नहीं, माइक्रोवेव जैसे किचन अप्लायंसेज भी चलते समय WiFi सिग्नल को डिस्टर्ब करते हैं। इसी तरह बेबी मॉनिटर, कॉर्डलेस फोन, मिरर और यहां तक कि घर का एक्वेरियम भी सिग्नल रिफ्लेक्ट या ब्लॉक कर सकता है। नतीजा, ब्राउजिंग स्लो और स्ट्रीमिंग में बफरिंग।

क्यों होता है ऐसा?

WiFi और कई अन्य घरेलू गैजेट्स एक ही तरह की रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं। ऐसे में अगर ये डिवाइस पास-पास रखे जाएं तो सिग्नल में टकराव यानी इंटरफेयरेंस होता है। इसका सीधा असर आपके इंटरनेट की स्पीड और कनेक्टिविटी पर पड़ता है।

किन डिवाइस के पास न रखें WiFi राउटर?

ब्लूटूथ डिवाइस - Amazon Alexa, Google Home, स्मार्ट स्पीकर या हेडफोन चार्जिंग डॉक जैसे गैजेट्स WiFi के साथ ही रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें राउटर के पास रखने से स्पीड ड्रॉप होना तय है।

माइक्रोवेव ओवन - चलते समय माइक्रोवेव WiFi सिग्नल को बहुत प्रभावित करता है। इसलिए रसोईघर में राउटर लगाने की गलती बिल्कुल न करें।

बेबी मॉनिटर और कॉर्डलेस फोन - ये भी WiFi जैसी ही फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे इंटरफेयरेंस और स्लो इंटरनेट की दिक्कत हो सकती है।

मिरर और फिश टैंक - सुनने में अजीब लगे, लेकिन बड़े शीशे और पानी से भरे एक्वेरियम WiFi सिग्नल को रिफ्लेक्ट या ब्लॉक कर देते हैं। नतीजा घर के बाकी हिस्सों में कमजोर नेटवर्क मिलता है।

सही प्लेसमेंट क्यों जरूरी है?

अगर आप चाहते हैं कि आपका इंटरनेट स्मूद चले, तो WiFi राउटर को हमेशा घर के सेंटर में और थोड़ी ऊंचाई पर इंस्टॉल करें। दीवारों, अलमारी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से इसे जितना दूर रखेंगे, उतना बेहतर सिग्नल मिलेगा।

कई बार लोग सोचते हैं कि WiFi स्पीड कम होने पर महंगे प्लान में अपग्रेड कर लेना ही हल है। जबकि सच ये है कि सिर्फ राउटर की लोकेशन बदलने से ही आपकी मौजूदा स्पीड दोगुनी तक तेज हो सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.