WhatsApp डार्क मोड करें इस्तेमाल वो भी अपने कंप्यूटर पर

यदि आप रात के अंधेरे में अपने लैपटॉप, पीसी या आईपैड पर व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं तो आपको निश्चित तौर पर WhatsApp Web Dark Mode काफी पसंद आएगा, क्योंकि यह आंखों के लिए काफी सुखद है।

विज्ञापन
प्रणय परब, अपडेटेड: 20 मई 2020 12:56 IST
ख़ास बातें
  • फोन पर WhatsApp ऐप पर पहले से मौजूद है डार्क मोड विकल्प
  • अब ब्राउज़र में भी कर सकते हैं व्हाट्सऐप वेब डार्क मोड एक्टिवेट
  • WhatsApp Web डार्क मोड को ब्राउज़र में एक्टिवेट करने के हैं दो तरीके

WhatsApp Web पर डार्क मोड इंस्पेक्ट एलिमेंट्स और ब्राउज़र एक्सटेंशन के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है

WhatsApp दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक है और इसका वेबसाइट वर्ज़न WhatsApp Web भी बड़े पैमाने में इस्तेमाल किया जाता है। व्हाट्सऐप वेब आपको अपने लैपटॉप, पीसी और यहां तक ​​कि अपने आईपैड पर भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का लाभ उठाने का मौका देता है। यदि आप अपने iPhone या Android डिवाइस पर WhatsApp ऐप पर डार्क मोड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप डार्क मोड को WhatsApp Web पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप यह जानते हैं और सोच रहे हैं कि व्हाट्सऐप वेब डार्क मोड को कैसे सक्षम किया जाए। अच्छी खबर यह है कि व्हाट्सऐप वेब पर डार्क मोड को सक्षम करने के आसान तरीके हैं, जो हम आज आपको यहां बताने जा रहे हैं। यदि आप रात के अंधेरे में अपने लैपटॉप, पीसी या आईपैड पर व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं तो आपको निश्चित तौर पर यह फीचर काफी पसंद आएगा, क्योंकि यह आंखों के लिए काफी सुखद है। WhatsApp Web Dark Mode को एक्टिवेट करने के दो तरीके हैं और हम आपको दोनों तरीके बताने जा रहे हैं।
 

WhatsApp Web Dark Mode: How to Enable

व्हाट्सऐप वेब आधिकारिक तौर पर डार्क मोड का सपोर्ट नहीं करता है, लेकिन इसे आसानी से एक्टिवेट करने के दो तरीके हैं। आप अपने ब्राउज़र पर इंस्पेक्ट एलिमेंट विकल्प का उपयोग करके या एक्सटेंशन इंस्टॉल करके इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। आप केवल नीचे दिए आसान स्टेप्स का पालन करें और इसे एक्टिवेट करें।
Advertisement


1.अपने कंप्यूटर पर WhatsApp Web पर जाएं और QR Code के जरिए लॉग-इन करें। ऐसा करने के लिए अपने Android फोन पर व्हाट्सऐप खोलें और दायीं ओर दिए तीन डॉट विकल्प पर टैप करें। अब WhatsApp Web पर क्लिक करें और कंप्यूटर पर वेबसाइट में आने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करें। इसी प्रकार, iPhone यूज़र्स अपने फोन पर WhatsApp खोलें और Settings पर जाएं। यहां WhatsApp Web खोलें। अब अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर कोड को स्कैन करें और लॉग-इन करें।
Advertisement

2. अब अपने कंप्यूटर पर WhatsApp Web पेज पर राइट क्लिक करें और Inspect Element को चुनें। अब body class="web" को खोजें। Mac में आने वाले Safari ब्राउज़र में आपको body class="web text-rendering-bug-fix" खोजना होगा।

3. अब इस लाइन पर दोबारा राइट क्लिक करें और Edit पर क्लिक करें।
Advertisement

4. अब इसे बदल कर body class="web dark" या Mac में body class="web dark text-rendering-bug-fix" करें।

5. अब अपने कीबोर्ड पर Enter दबाएं या वेबपेज पर किसी भी खाली स्थान पर क्लिक करें।
Advertisement

6. अब आप अपने व्हाट्सऐप वेब पर डार्क मोड का आनंद ले सकते हैं।
Advertisement

यदि आपको यह तरीका मुश्किल लगता है और आप बिना किसी झंझट के डार्क मोड का मज़ा लेना चाहते हैं तो आप एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अलग अलग ब्राउज़र के हिसाब से अलग हैं।

1. यदि आप Firefox या Google Chrome ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप Stylus एडऑन इंस्टॉल कर सकते हैं।

2. अब आप इस वेबसाइट से डार्क व्हाट्सऐप स्टाइल को डाउनलोड करें। आप इस स्टाइल को Github के जरिए (इंस्टॉलेशन सेक्शन में जाएं) भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

3. बस अब आपको WhatsApp Web को खोलना है और आपको डार्क मोड मिल जाएगा।

इंस्पेक्ट एलिमेंट वाली टिप को सबसे पहले WABetaInfo द्वारा देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.