अब हर ग्रुप में होगी आपकी अलग पहचान, WhatsApp लेकर आया नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए नई फीचर्स पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 13:56 IST
ख़ास बातें
  • मेंबर टैग के जरिए यूजर्स अपने लिए एक टैग बना सकते हैं।
  • ग्रुप चैट में कोई इवेंट बनाना चाहते हैं और उसे सेंड करना चाहते हैं।
  • मैसेज को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए इसमें स्टिकर्स जोड़ सकते हैं।

WhatsApp पर नए फीचर्स बेहतर यूजर्स अनुभव प्रदान करते हैं।

Photo Credit: Pexels/Vlada Karpovich

WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए नई फीचर्स पेश किए हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर यूजर्स ग्रुप में नए फीचर्स जैसे मेंबर टैग, टेक्स्ट स्टिकर्स और इवेंट रिमाइंडर्स का लाभ उठा पाएंगे। आपको बता दें कि वॉट्सऐप पर ग्रुप चैट आपको लोगों से कनेक्ट रहने में मदद करती है, जिसमें आप एक दूसरे को शुभकामनाएं भेज सकते हैं, किसी सेलिब्रेशन की तैयारी कर सकते हैं, ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं और क्रिकेट या अन्य किसी स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने के लिए तैयारी कर सकते हैं। अब वॉट्सऐप के नए ग्रुप फीचर्स यूजर्स को ज्यादा बेहतर तरीके से कनेक्ट रहने और खुद को व्यक्त करने की सुविधा प्रदान करते हैं। आइए वॉट्सऐप के नए ग्रुप चैट फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp पर नए ग्रुप फीचर्स

Advertisement

मेंबर टैग: मेंबर टैग के जरिए यूजर्स अपने लिए एक टैग बना सकते हैं जो ग्रुप में उनकी भूमिका (रोल) के बारे में बताएगा। इसे आप जिस भी ग्रुप में हैं उसके लिए अलग कस्टमाइज कर सकते हैं। जैसे एक ग्रुप में आप किसी के कोच हो सकते हैं और दूसरे ग्रुप में किसी के टीचर हो सकते हैं और किसी ग्रुप में किसी के दोस्त हो सकते हैं। हर व्यक्ति अपने जीवन में अलग-अलग भूमिकाएं निभाता है और उसे वॉट्सऐप ग्रुप चैट में भी अलग-अलग तरीके से व्यक्त कर सकता है। यह फीचर यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध होगा।

टेक्स्ट स्टिकर: अगर आप अपने मैसेज को और भी ज्यादा खास और अलग बनाना चाहते हैं तो उसके लिए इसमें स्टिकर्स जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको स्टिकर सर्च में जाना है और अपना टेक्स्ट टाइप करना है और किसी भी शब्द को स्टिकर में बदला जा सकता है। यूजर्स क्रिएट किए गए स्टिकर को चैट में भेजने की जगह सीधे अपने स्टिकर पैक में भी जोड़ सकते हैं और उसके बाद भी दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं।

इवेंट रिमाइंडर: अगर आप अपने ग्रुप चैट में कोई इवेंट बनाना चाहते हैं और उसे सेंड करना चाहते हैं तो आप लोगों को आमंत्रित करने के लिए कस्टम रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इससे ग्रुप में मौजूद यूजर्स को याद रहेगा कि उनको आपके द्वारा आयोजित पार्टी या इवेंट के आधार पर कब कॉल में शामिल होना है।

Advertisement

वॉट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करते हुए यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है, जिससे यूजर्स के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप उपयोग करना हमेशा आकर्षक लगे। वॉट्सऐप ने इससे पहले 2GB तक की बड़ी फाइल शेयर करना, एचडी मीडिया, स्क्रीन शेयरिंग औरलवॉयस चैट समेत कई फीचर्स लॉन्च किए थे और अब ये नए फीचर्स यूजर्स का अनुभव और बेहतर करने वाले हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.