WhatsApp पर नहीं रहेगा चैट चोरी होने का डर, आया एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए काम करता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 17:26 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए काम करता रहता है।
  • WhatsApp हाल ही में कंपनी एक नया एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर लेकर आई है।
  • WhatsApp के इस फीचर से लोगों को उनके मैसेज पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।

WhatsApp चैट प्राइवेसी फीचर के साथ यूजर्स चैट एक्सपोर्ट को ब्लॉक कर सकते हैं।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए काम करता रहता है। हाल ही में कंपनी एक नया एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर लेकर आई है। इसमें लोगों को ज्यादा कंट्रोल दिया जाता है कि उनके मैसेज के साथ क्या होता है, खासकर उन ग्रुप में जहां हर कोई निजी तौर पर एक दूसरे को नहीं जानता है। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


फीचर की खासियतें


इस फीचर के साथ यूजर्स चैट एक्सपोर्ट को ब्लॉक कर सकते हैं।
मीडिया को ऑटोमैटिक स्तर पर सेव होने से रोक सकते हैं।
अपने मैसेज को WhatsApp के बाहर AI बेस्ड टूल के जरिए उपयोग होने से रोक सकते हैं।
यह फीचर सिक्योरिटी की एक नई लेयर प्रदान करता है जो WhatsApp के पहले से मौजूद ऑप्शन जैसे डिसअपीयरिंग मैसेज और चैट लॉक पर बेस्ड है।
Advertisement

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए अपडेट में बताया कि नई सेटिंग उन चैट के लिए है जिनमें संवेदनशील विषय शामिल हैं लेकिन इसमें ऐसे मेंबर शामिल हैं जो एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से नहीं जानते हैं। WhatsApp ने कहा कि निजी चैट और ग्रुप दोनों में उपलब्ध यह नई सेटिंग दूसरों को WhatsApp के बाहर कंटेंट लाने से रोकने में मदद करती है जब यूजर्स अतिरिक्त प्राइवेसी चाहते हैं।


कैसे करता है यह फीचर काम


Advertisement
यूजर्स किसी भी चैट या ग्रुप को खोलकर चैट नाम पर टैप करके और एडवांस चैट प्राइवेसी का चयन करके इस फीचर को ऑन कर सकते हैं। एक बार ऑन होने के बाद यह उस कंवर्सेशन में सभी पर लागू होता है। इसका मतलब है कि चैट में कोई भी व्यक्ति मैसेज को इंपोर्ट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा AI टूल के साथ उपयोग नहीं कर पाएगा और मीडिया ऑटोमैटिक तौर पर डिवाइस पर सेव नहीं होगी।

WhatsApp का कहना है कि यह सेटिंग हेल्थ सपोर्ट कम्युनिटी या इश्यू बेस्ड डिसकशन जैसे सेमी पब्लिक ग्रुप में काफी जरूरी साबित होगी, क्योंकि ऐसी जगह पर यूजर्स निजी जानकारी शेयर करते समय अतिरिक्त सिक्योरिटी चाहते हैं। यह फीचर का पहला वर्जन है। WhatsApp ने कहा है कि भविष्य में और सुधार किए जाएंगे और यूजर्स आगामी अपडेट में और भी बेहतर प्राइवेसी ऑप्शन की उम्मीद कर सकते हैं। यह फीचर अब ग्लोबल स्तर पर शुरू किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ऐप के लेटेस्ट वर्जन के साथ सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाना चाहिए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.