भारत के 3700 बांधों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र की यह रिपोर्ट चिंताजनक है! आप भी पढ़‍िए

इसकी वजह डैम में जमा होने वाली गाद है। भंडारण क्षमता कम होने से भविष्‍य में सिंचाई और बिजली उत्‍पादन पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 16:04 IST
ख़ास बातें
  • संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट
  • भारत समेत पूरी दुनिया के लिए बढ़ेगी चुनौती
  • चीन के बांधों पर भी असर

गाद की वजह से दुनिया भर में लगभग 50 हजार बड़े बांधों की कुल भंडारण क्षमता 13 से 19 फीसदी तक घट गई है।

तमाम रिपोर्टें यह बताती आई हैं कि दुनिया को भविष्‍य में जल संकट का सामना करना पड़ेगा। अब संयुक्त राष्ट्र की एक स्‍टडी में चेतावनी दी गई है कि भारत में लगभग 3,700 बांध साल 2050 तक अपने कुल पानी भंडारण का 26 फीसदी हिस्‍सा खो देंगे। इसकी वजह डैम में जमा होने वाली गाद है। भंडारण क्षमता कम होने से भविष्‍य में सिंचाई और बिजली उत्‍पादन पर असर पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, साल 2015 में केंद्रीय जल आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 50 साल से ज्‍यादा पुराने 141 बड़े जलाशयों में से एक चौथाई जलाशयों की भंडारण क्षमता 30 फीसदी तक कम हो गई है। गाद की वजह से दुनिया भर में लगभग 50 हजार बड़े बांधों की कुल भंडारण क्षमता 13 से 19 फीसदी तक घट गई है। 

यह स्‍टडी यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ वॉटर, एनवायरनमेंट एंड हेल्‍थ (UNU-INWEH) ने की है, जिसे पानी पर संयुक्त राष्ट्र के थिंक टैंक के रूप में भी जाना जाता है। स्‍टडी बताती है कि साल 2050 तक 150 देशों के 47,403 बड़े बांधों में पानी का कुल भंडारण 6316 बिलियन क्यूबिक मीटर से 4665 बिलियन क्यूबिक मीटर पर आ जाएगा। यानी दुनियाभर के देशों के बांधों में पानी का भंडारण 26 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जो 1,650 बिलियन क्यूबिक मीटर है।  
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार 1,650 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी कम स्‍टोर होने को ऐसे भी समझा जा सकता है कि इतना पानी हर साल भारत, चीन, इंडोनेशिया, फ्रांस और कनाडा जैसे देश उपयोग करते हैं।  

रिपोर्ट यह भी बताती है कि बांधों में गाद जमने के कारण सबसे ज्यादा एशिया प्रशांत क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। इस क्षेत्र में बांधों की भंडारण क्षमता साल 2022 में 23 फीसदी कम हो गई। इस सदी के मध्य तक यह क्षमता और 23 फीसदी कम हो सकती है। चिंता इसलिए भी है क्‍योंकि इसी इलाके में दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी रहती है। पानी की कमी से यहां खाद्य और जल सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। 
Advertisement

रिपोर्ट में चीन को लेकर भी चिंताजनक जानकारी दी गई है। कहा गया है कि चीन के बांध अपनी भंडारण क्षमता का लगभग 10 फीसदी खो चुके हैं और साल 2050 तक 10 फीसदी भंडारण क्षमता और कम हो जाएगी। पानी में ज्‍यादा गाद होने से डैम की क्षमता पर असर पड़ता है। गाद डैम की सतह में जमा हो जाती है और डैम की लाइफ कम होती चली जाती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: India, Dams, UN Study, Water storage capacity Report
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.