ये Smart Geyser, मोबाइल से बंद या चालू से लेकर तापमान भी कर पाएंगे मैनेज, देखें 5 बेस्ट ऑप्शन

स्मार्ट गीजर आ गए हैं, जिन्हें दूर बैठे ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2025 08:25 IST
ख़ास बातें
  • V-Guard Pebble Shine Smart Geyser वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट करता है।
  • Panasonic 15 Ltr Duro Smart Geyser एक स्मार्ट Iot सपोर्टेड गीजर है।
  • Havells Adonia Wave Water Geyser इंटेलिजेंस वायस कंट्रोल प्रदान करता है।

पानी गर्म करने के लिए वाटर हीटर सबसे उपयोग हैं।

Photo Credit: Pexels/ Pușcaș Adryan

सर्दियों के मौसम में गीजर का सबसे ज्यादा उपयोग बढ़ जाता है। कई बार आपने गीजर ऑन किया, लेकिन दूर होने की वजह से उसे बंद नहीं कर पाए तो ऐसे में ओवरहीटिंग का खतरा रहता है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में बाजार में स्मार्ट गीजर आ गए हैं, जिन्हें दूर बैठे ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं इन गीजर में वॉयस कंट्रोल मिलता है, जिससे आप मैनुअल तौर पर मैनेज करने के झंझट से बचते हुए सिर्फ बोलकर ही तापमान को कम ज्यादा या फिर बंद या चालू कर सकते हैं। आइए ऑनलाइन मिलने वाले इन स्मार्ट गीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

V-Guard Pebble Shine Smart Geyser 15 Litre Water Heater
V-Guard Pebble Shine Smart Geyser 15 Litre Water Heater वॉयस कंट्रोल में गूगल और एलेक्सा का सपोर्ट करता है। स्मार्ट ऐप के जरिए अपनी एनर्जी की खपत को मॉनिटर कर सकते हैं। ऐप के जरिए एनर्जी की लिमिट सेट कर सकते हैं, जिससे गर्म पानी भी मिलेगा और बजट भी खराब नहीं होगा। V-Guard Pebble Shine अमेजन पर 12,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में OneCard क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी।

Advertisement

Havells Adonia Wave 15 Litre Storage Water Geyser
Havells Adonia Wave 15 Litre Storage Water Geyser को बिना इंटरनेट और वाई-फाई के इंटेलीजेंस वायस कंट्रोल किया जा सकता है। वॉयस कमांड के जरिए गीजर को ऑन/ऑफ करने के साथ तापमान को कंट्रोल किया जा सकता है। Havells Adonia Wave अमेजन पर 10,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में Canara Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी। 

Haier SD WIFI Water Geyser 15 Ltr 5 Star Rating Water Heater 
Haier SD WIFI Water Geyser 15 Ltr 5 Star Rating Water Heater को Haier स्मार्ट ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ आने वाली ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों का सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन से ही तापमान को मॉनिटर करने के साथ एडजेस्ट कर सकते हैं और हीटिंग साइकल को शेड्यूल कर सकते हैं। यह दूर से ही नहाने की तैयारी करने या बिस्तर से उठे बिना ही सेटिंग्स एडजेस्ट करने की सुविधा देता है। Haier SD WIFI Water Geyser ई-कॉमर्स साइट पर 10,899 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो OneCard क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,899 रुपये हो जाएगी।

Panasonic 15 Ltr Duro Smart Geyser
Panasonic 15 Ltr Duro Smart Geyser एक स्मार्ट Iot सपोर्टेड गीजर है। यह वाई-फाई का सपोर्ट करता है और Alexa और Ok Google के जरिए हैंड्स फ्री कंट्रोल प्रदान करता है। यानी कि आप दूर बैठ कर ही इसे मॉनिटर कर सकते है और तापमान एडजेस्ट कर सकते हैं। Panasonic 15 Ltr Duro Smart Geyser अमेजन पर 16,800 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में IDFC FIRST Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 15,540 रुपये हो जाएगी।

Advertisement

Venus Splash Pro Smart 15SX 15-Litre Storage Water Heater
Venus Splash Pro Smart 15SX 15-Litre Storage Water Heater को अमेजन पर 11,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो OneCard क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,490 रुपये हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  5. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  8. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  9. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.