2009 मॉडल Audi Q7 के मालिक को Volkswagen लौटाएगी 60 लाख रुपये, जानें क्यों?

खरीदे जाने के बाद से यह कार केवल 42,036 किमी चली थी और इसे खराब तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसके आधार पर, वकीलों ने तर्क दिया कि समस्या अंतर्निहित थी।

2009 मॉडल Audi Q7 के मालिक को Volkswagen लौटाएगी 60 लाख रुपये, जानें क्यों?

यह 2009 मॉडल Audi Q7 थी

ख़ास बातें
  • कोर्ट ने Audi Q7 मालिक को 60 लाख रुपये लौटाने का आदेश दिया है
  • कई शिकायतों के बाद भी जब ब्रेक से संबंधित समस्या सुलझाने में विफल थी Audi
  • खरीद लागत के साथ-साथ मामले की लागत के 25,000 रुपये वापस करने का निर्देश
विज्ञापन
तमिलनाडु उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (Tamil Nadu Consumer Disputes Redressal Commission) ने Volkswagen को एक Audi Q7 मालिक को 60 लाख रुपये लौटाने का आदेश दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, SUV मालिक की 2009 मॉडल Audi Q7 में 2014 से बार-बार ब्रेक से संबंधित समस्या आ रही थी। कई शिकायतों के बाद भी जब ऑडी इस समस्या को सुलझाने में विफल रही, तो आखिर में Q7 मालिक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

Economic Times की रिपोर्ट (Via TOI) अनुसार, तमिलनाडु उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने Volkswagen ग्रुप को Q7 मालिक को 60 लाख रुपये की पूरी खरीद लागत के साथ-साथ मामले की लागत के 25,000 रुपये वापस करने का निर्देश दिया है। कल्लाकारुची में एक निकट-चूक दुर्घटना के बाद पता चला था कि कार में 'ब्रेक सिस्टम फेलियर' की समस्या थी, जिसे सर्विस सेंटर ने कथित तौर पर ठीक कर दिया था।

हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि Audi Q7 3.0 TDI Quattro के मालिक ने 2.4 लाख रुपये में सर्विस कराने के बाद भी ब्रेक से संबंधित समस्याओं का सामना करना जारी रखा। बार-बार शिकायत करने और कंपनी द्वारा समस्या का समाधान करने में विफल रहने के बाद, मालिक ने 30 रुपये अल्फा मुआवजे और वाहन को बदलने के लिए आयोग से संपर्क किया। 

रिपोर्ट आगे बताती है कि खरीदे जाने के बाद से यह कार केवल 42,036 किमी चली थी और इसे खराब तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसके आधार पर, वकीलों ने तर्क दिया कि समस्या अंतर्निहित थी।

इस बीच, कंपनी और डीलरशिप ने ब्रेक फेल होने की कथित घटना से इनकार किया और समस्या के मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने की बात से इंकार किया। फिर भी, बेंच ने Volkswagen ग्रुप के खिलाफ फैसला लेते हुए बड़ी लैटाने का आदेश दिया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Audi, Audi Q7, Volkswagen
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »