10-इंच कस्टमाइजेबल डिजिटल कॉकपिट के साथ Volkswagen Tiguan Exclusive Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Volkswagen का यह एडिशन केवल दो पेंट स्कीम में आएगा, जिनमें Oryx White (Silver) और Pure White शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Tiguan Exclusive Edition की भारत में कीमत 33.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • यह एडिशन केवल दो पेंट स्कीम में आएगा - Oryx White (Silver) और Pure White
  • इसमें Volkswagen की अडेप्टिव IQ.LIGHT से लैस LED मैट्रिक्स मिलते हैं

Volkwagen Tiguan Exclusive Edition की कीमत 33.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Volkswagen ने भारत में Tiguan SUV का एक नया स्पेशल एडिशन वेरिएंट, यानी एक्सक्लूसिव एडिशन पेश किया है। नया एडिशन एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ मामूली बदलाव लेकर आता है, जैसे बी-पिलर में बैज, IQ.LIGHT, रेंज कंट्रोलर, कॉर्निंग लाइट आदि। मैकेनिकल पार्ट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि नया एडिशन मूल Tiguan की तरह 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 190 PS की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Volkswagen Tiguan Exclusive Edition की भारत में कीमत 33.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Volkswagen का यह एडिशन केवल दो पेंट स्कीम में आएगा, जिनमें Oryx White (Silver) और Pure White शामिल हैं। यह एडिशन केवल सिंगल ट्रिम में आएगा।

मूल मॉडल और इस एक्सक्लूसिव एडिशन में बाहरी और अंदर के लुक में कुछ अंतर दर्शाने के लिए मामलू बदलाव किए गए हैं। स्टाइलिंग अपडेट में 18-इंच के अलॉय व्हील्स को नया डिजाइन दिया गया है, इसके अलावा, पीछे बम्पर पर एक सिल प्रोटेक्शन जोड़ा गया है। एल्यूमीनियम पेडल और डायनामिक हबकैप्स को शामिल किया गया है। है।
 

अन्य फीचर्स में Volkswagen की अडेप्टिव IQ.LIGHT से लैस LED मैट्रिक्स, रेंज कंट्रोल के साथ एडवांस फ्रंट लाइटिंग सिस्टम (AFS), कॉर्नरिंग लाइट और पूअर वेदर लाइट शामिल हैं। अंदर की तरफ, इसमें My Volkswagen Connect Plus कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी के साथ 10-इंच का फुल कस्टमाइजेबल TFT डिजिटल कॉकपिट, एंबिएंट लाइटिंग और 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 
Advertisement

एसयूवी में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह एडिशन 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 190 पीएस की मैक्सिमम पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो कंपनी के 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ काम करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Volkswagen Tiguan Exclusive Edition
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.