1.2 लाख रुपये सस्ती मिल रही है Volkswagen Taigun कार, फेस्टिवल पर ले आएं घर

Volkswagen Taigun 1.0 लीटर इंजन मैनुअल वेरिएंट पर कंपनी की स्कीम 25,000 रुपये, डीलर मार्जिग 40,000 रुपये और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

1.2 लाख रुपये सस्ती मिल रही है Volkswagen Taigun कार, फेस्टिवल पर ले आएं घर

Photo Credit: Volkswagen

ख़ास बातें
  • Volkswagen Taigun में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है।
  • Volkswagen Taigun में 1.5 लीटर वेरिएंट पर कंपनी की स्कीम 50,000 रुपये है।
  • Volkswagen Taigun के 1.0 लीटर (मैनुअल) की कीमत 11.56 लाख रुपये है।
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी Volkswagen  भारतीय बाजार में अपनी Taigun मिडसाइज एसयूवी पर 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जी हां अगर आप Volkswagen Taigun को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। Taigun पर यह ऑफर 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि Volkswagen Taigun के चुनिंदा वेरिएंट पर यह ऑफर उपलब्ध है। आइए Volkswagen Taigun के स्पेसिफिकेशंस से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Volkswagen Taigun में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है और दूसरा 1.5-लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। Volkswagen Taigun में 1.5 लीटर वेरिएंट पर कंपनी की स्कीम 50,000 रुपये है, इंश्योरेंस मार्जिन 30,000 रुपये है, डीलर मार्जिन 30,000 रुपये और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। Volkswagen Taigun के 1.5-लीटर (मैनुअल) की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 15.96 लाख रुपये है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये मार्जिन एक डीलर से दूसरे डीलर में अलग-अलग हो सकते हैं। कंपनी Volkswagen Taigun के सभी वेरिएंट्स पर 4 साल का कॉम्प्लीमेंट्री सर्विस पैकेज भी दे रही है। इसके अलावा मौजूदा ग्राहक इस माह एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस और दिवाली छूट का लाभ भी ले सकते हैं।

Volkswagen Taigun के 1.0 लीटर (मैनुअल) की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 11.56 लाख रुपये है। वहीं ऑन रोड कीमत 13.54 रुपये है। सभी डिस्काउंट के बाद कीमत 12,79,724 रुपये तक हो सकती है। Volkswagen Taigun 1.0 लीटर इंजन मैनुअल वेरिएंट पर कंपनी की स्कीम 25,000 रुपये, डीलर मार्जिग 40,000 रुपये और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में Volkswagen Taigun को नए सेफ्टी स्टैडंर्ड के तहत ग्लोबल एनसीएपी में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Volkswagen Taigun एक 5 सीटर एसयूवी है, जिसमें सेफ्टी के साथ-साथ लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »