भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट गिरी, Xiaomi गिर कर आया चौथे नंबर पर, Vivo टॉप पर

भारतीय स्मार्टफोन बाजार लगातार ग्रोथ कर रहा है, लेकिन अब स्मार्टफोन शिपमेंट 7 प्रतिशत गिरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2025 18:48 IST
ख़ास बातें
  • 22% वॉल्यूम हिस्सेदारी के साथ Vivo बाजार में सबसे टॉप पर आया है।
  • दूसरे नंबर पर 17% हिस्सेदारी के साथ Samsung आया है।
  • तीसरे नंबर पर 15% हिस्सेदारी के साथ चीनी कंपनी Oppo रही है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार लगातार ग्रोथ कर रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Andrey Matveev

भारतीय स्मार्टफोन बाजार लगातार ग्रोथ कर रहा है, लेकिन अब स्मार्टफोन शिपमेंट 7 प्रतिशत गिरी है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की नई रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में साल दर साल में 7 प्रतिशत गिरावट आई है। हायर इन्वेंट्री लेवल और कम लॉन्च हुए नए डिवाइस के चलते यह गिरावट देखने को मिली है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

2025 की पहली तिमाही में 22 प्रतिशत वॉल्यूम हिस्सेदारी के साथ Vivo बाजार में सबसे टॉप पर आया है, जबकि बीते साल इसी तिमाही में इसकी हिस्सेदारी 19 प्रतिशत थी, यानी कि कंपनी ने 3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। रिसर्च फर्म के डाटा के अनुसार, दूसरे नंबर पर 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ Samsung आया है। वहीं तीसरे नंबर पर 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo रही है।

काउंटरपॉइंट के अनुसार, जनवरी से मार्च में Xiaomi सिर्फ 13 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर आया है जो कि बीते साल की पहली तिमाही में हुई 19 प्रतिशत हिस्सेदारी से काफी कम है। 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर Realme आया है, जिसने बीते साल की 10 प्रतिशत दर्ज हुई हिस्सेदारी से मामूली बढ़त हासिल की।

क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी Apple ने सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की, जो की कंपनी के लिए भारत में पहली तिमाही में अब तक सबसे अधिक है। इसके अलावा iPhone निर्माता ने साल की पहली तिमाही में मूल्य के हिसाब से 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ बाजार में लीड किया। इसके अलावा Nothing ने 2025 की पहली तिमाही में शिपमेंट में 156 प्रतिशत की सालाना आधार पर ग्रोथ हुई है और यह कंपनी की लगातार पांचवीं तिमाही में ग्रोथ है। वहीं Motorola ने सालाना आधार पर 59 प्रतिशथ की ग्रोथ दर्ज की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone shipment, Vivo, Samsung, Oppo, Realme, Xiaomi, Apple, Motorola, Nothing

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.