याहू के इंटरनेट बिजनेस को करीब 32,500 करोड़ रुपये में खरीदेगी वेराइज़न

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2016 17:54 IST
वेराइज़न कम्युनिकेशन्स ने जानकारी दी है कि उसने याहू इंक के प्रमुखइंटरनेट बिजनेस को 4.83 बिलियन डॉलर (करीब 32,500 करोड़ रुपये) में खरीदने का फैसला किया है।

याहू के इंटरनेट ऑपरेशन को खरीदने के बाद वेराइज़न के एओएल इंटरनेट बिजनेस को और मजबूती मिलने की उम्मीद है जिसे कंपनी ने पिछले साल 4.4 बिलियन डॉलर (करीब 29,600 करोड़ रुपये) में खरीदा था। इस खरीदारी के बाद कंपनी को याहू सर्च, मेल और मैसेंजर के साथ उसके विज्ञापन टेक्नोलॉजी टूल्स का भी एक्सेस मिल जाएगा।

इस डील के बाद याहू का ऑपरेटिंग कंपनी के तौर पर अस्तित्व खत्म हो जाएगा। अब याहू के पास चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड में 15 फीसदी हिस्सेदारी है और याहू जापान कॉर्प में 35.5 प्रतिशत हिस्सेदारी।

इस बिक्री में याहू के कैश, अलीबाबा में शेयर, याहू जापान में शेयर, याहू के कनवर्टेल नोट्स, कुछ छोटे-मोटे निवेश और याहू के गैर-कोर क्षेत्र वाले पेटेंट को शामिल नहीं किया गया है।
Advertisement

अलीबाबा ग्रुप और याहू जापान ग्रुप में कंपनी के निवेश की कीमत 40 बिलियन डॉलर (करीब 2,69,160 करोड़ रुपये) है, जबकि पिछले शुक्रवार को शेयर बाज़ार बंद होने के वक्त याहू की मार्केट वैल्यू 37.4 बिलियन डॉलर (करीब 2,51,666 करोड़ रुपये) थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AOL, Internet, Marissa Mayer, Verizon, Yahoo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.