WhatsApp से जानें PNR और लाइव ट्रेन स्टेटस

भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन ट्रेवल वेबसाइट Make My Trip के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के बूते यूज़र अब व्हाट्सऐप करके ही PNR status और live train status जांच सकेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2018 18:28 IST
ख़ास बातें
  • ‘7349389104’ व्हाट्सऐप नंबर से मिलेगी सारी जानकारियां
  • MakeMyTrip के व्हाट्सऐप नंबर से जांचे PNR स्टेटस
  • लाइव ट्रेन स्टेटस की भी मिलेगी जानकारी
भारतीय रेल से सफर करने वाले लोग अकसर ही ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस जानना चाहते हैं। अगर वेटिंग रेल टिकट मिला हो तो आखिर तक पीएनआर स्टेटस चेक करना नहीं भूलते। भारतीय रेलवे की ओर से इस संबंध अलग-अलग सुविधाएं मौज़ूद रही हैं। आप चाहें तो IRCTC की वेबसाइट पर जाकर ये काम निपटा सकते हैं। 139 नंबर पर कॉल करके भी ये जानकारियां उपलब्ध हो जाती हैं। लेकिन स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल ने आईआरसीटीसी को ऐप बनाने के लिए मजबूर किया।

मुश्किल यह है कि Live Train Status के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एनटीईएस ऐप डाउनलोड करना होगा। वहीं, PNR Status जानने के लिए Rail Connect ऐप को। कई लोगों की शिकायत है कि एक सेवा से संबंधित जानकारियों को हासिल करने के लिए दो-दो ऐप की क्या ज़रूरत है। संभवतः इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन ट्रेवल वेबसाइट Make My Trip के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के बूते यूज़र अब व्हाट्सऐप करके ही PNR status और live train status जांच सकेंगे।
Advertisement

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कुछ ज़रूरी बातों का ख्याल रखना होगा। इनमें से सबसे अहम है कि आपके पास व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्ज़न हो। इसके अलावा इंटरनेट कनेक्शन के बिना कोई काम नहीं होगा। अगर अपने रेल टिकट का स्टेटस जानना है तो पीएनआर नंबर कहीं लिखकर रख लें। अगर ट्रेनिंग का लाइव रनिंग स्टेटस जानना है तो ट्रेन नंबर को पास ही रखें।


MakeMyTrip व्हाट्सऐप नंबर को करें फोन में स्टोर

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन का डायलर खोलें।
2. यहां पर ‘7349389104’ को टाइप करें। बता दें कि यह मेकमायट्रिप का आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर है। इसको फिर कॉन्टेक्ट में सेव कर लें।
Advertisement
3. फोन में इस नंबर को स्टोर करने के बाद अपने फोन पर WhatsApp खोलें। इसके बाद कॉन्टेक्ट लिस्ट को रिफ्रेश कर लें।
4. इसके बाद मैकमाय ट्रिप वाले नंबर को कॉन्टेक्ट में सर्च करें। इसके बाद इस नंबर का चैट विंडो खोल लें।
 

ट्रेन स्टेटस जानने के लिए यह करें

1. लाइव ट्रेन स्टेटस जानने के लिए चैट विंडो में ट्रेन नंबर लिखकर भेज दें। उदाहरण के तौर पर 12309 को टाइप करके चैट पर भेज दें।
Advertisement
2. इसके बाद आपको उस ट्रेन का लाइव स्टेटस मिल जाएगा।

बता दें कि आपको रेल कनेक्ट ऐप की तरह एक दिन पहले चलने वाले ट्रेन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाएगी। जानकारी सिर्फ उस दिन की ही उपलब्ध होगी।
Advertisement
 

पीएनआर जांचने का तरीका

1. रेल टिकट का स्टेटस जांचने के लिए चैट विंडो में PNR के बाद स्पेस देकर पीएनआर नंबर लिखकर भेज दें। उदाहरण के तौर पर, PNR 1234567890
2. इसके बाद आपको जवाब में पीएनआर स्टेटस विस्तार से मिल जाएगा।

बता दें कि इस दौरान आपको कुछ और बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे आपके द्वारा भेजा गया मैसेज MakeMyTrip को व्हाट्सऐप नंबर पर डिलीवर हो गया है। अगर आप मैसेज टेक्स्ट के बगल में दो टिक देख पा रहे हैं तो मैसेज डिलीवर हो गया है। इसके अलावा मेकमायट्रिप ये सारी जानकारियां आईआरसीटीसी के सर्वर से लेकर देता है। संभव है कि कई बार जवाब मिलने में थोड़ा वक्त लगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Live Train Status, PNR Status, Indian Railways

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.