कनाडा का ‘डिजिटल बदला’? अमेरिका में Pornhub बैन करने की उठी मांग!

मेनस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Puzhitsky के पोस्ट को लेकर बड़े पैमाने पर लोगों का कहना है कि यह ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 16:09 IST
ख़ास बातें
  • कुछ कनाडाई लोग अपनी सरकार से अनोखा बदला लेने की मांग कर रहे हैं
  • लोग चाहते हैं कि सरकार अमेरिका में Pornhub को बैन करे
  • साइट कनाडा की कंपनी Aylo की है और इसका करीब 40% ट्रैफिक अमेरिका से आता है
कनाडा और अमेरिका के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के बीच, कुछ कनाडाई लोग अपनी सरकार से अनोखा बदला लेने की मांग कर रहे हैं। लोग चाहते हैं कि सरकार अमेरिका में Pornhub को बैन करे। दरअसल, यह साइट कनाडा की कंपनी Aylo की है और इसका करीब 40% ट्रैफिक अमेरिका से आता है। ऐसे में, कुछ लोगों को लग रहा है कि ये एक ऐसा प्रेशर पॉइंट हो सकता है जिससे अमेरिका पर दबाव डाला जा सके। टोरंटो के रहने वाले Matthew Puzhitsky ने इस पर एक इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इसे "कनाडा का सीक्रेट न्यूक" और ट्रेड वॉर में "माइक ड्रॉप मूव" बताया। उनके इस आइडिया को लेकर अब एक पेटीशन भी शुरू हुई है, हालांकि अभी तक सिर्फ 52 लोगों ने साइन किया है।

मेनस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Puzhitsky के पोस्ट को लेकर बड़े पैमाने पर लोगों का कहना है कि यह ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं है। पेटीशन शुरू करने वाले Marc Olimpo का कहना है कि इस वक्त ट्रेड वॉर कनाडा में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है और लोग ट्रंप की नीतियों का जवाब देना चाहते हैं। वैसे भी, अमेरिका के 16 राज्यों, जैसे टेक्सस, फ्लोरिडा और वर्जीनिया, ने पहले से ही Pornhub को एज-वेरिफिकेशन लॉ के चलते बैन कर रखा है। 
Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि इन राज्यों में सरकार ने साइट पर एक्सेस करने के लिए ID चेक जरूरी कर दिया है, लेकिन कंपनी इसे प्राइवेसी के लिए खतरा मानती है और इसलिए उसने खुद ही इन जगहों पर सर्विस बंद कर दी।

इस पूरे विवाद ने डिजिटल प्राइवेसी और इंटरनेट रेगुलेशन को लेकर भी बहस छेड़ दी है। डेलीमेल की रिपोर्ट कहती है कि उटाह और लुइसियाना जैसे राज्यों में सरकार की मांग है कि यूजर्स अपनी सरकारी आईडी दिखाकर ही साइट एक्सेस करें, लेकिन Aylo को डर है कि इससे डेटा ब्रीच का खतरा बढ़ जाएगा। नतीजा ये हुआ कि अब लाखों अमेरिकी यूजर्स Pornhub एक्सेस ही नहीं कर पा रहे और लोग इस बात से भी नाराज हैं कि इन कानूनों से कंज्यूमर्स को नुकसान हो रहा है, जबकि असल मुद्दों पर कोई ठोस हल नहीं निकल रहा।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में, उन्होंने ट्रंप पर "कनाडा की इकॉनमी को नुकसान पहुंचाने" का आरोप लगाया और कहा कि "अनफेयर टैरिफ से हमारे बिजनेस और वर्कर्स पर असर पड़ रहा है।" उन्होंने साफ कर दिया कि कनाडा अमेरिकी दबाव में नहीं झुकेगा और इस ट्रेड वॉर को "आर्थिक संप्रभुता की लड़ाई" बताया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.