UPI की गजब ग्रोथ! जून में 49% बढ़ा लेनदेन, रोजाना 66,903 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन

NPCI के डेटा के मुताबिक, जून में यूपीआई से औसत लेनदेन की संख्या प्रतिदिन 463 मिलियन रही है।

विज्ञापन
Written by IANS, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 17:12 IST
ख़ास बातें
  • यूपीआई ट्रांजैक्‍शन तेजी से बढ़ रहा है
  • पिछले साल जून के मुकाबले 49 फीसदी ट्रांजैक्‍शन बढ़ा
  • NPCI के डेटा से सामने आई जानकारी
भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्लेटफॉर्म से लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 49 फीसदी बढ़कर 13.9 अरब हो गई है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के लेटेस्‍ट डेटा में यह जानकारी दी गई है। हालांकि लेनदेन की संख्या मई के 14 अरब के आंकड़े से थोड़ी सी कम है। इसकी वजह जून में मई के मुकाबले कम दिनों का होना है। जून में यूपीआई लेनदेन की कुल वैल्यू सालाना आधार पर 36 फीसदी बढ़कर 20.1 लाख करोड़ रही है। मई में यूपीआई लेनदेन की वैल्यू सालाना आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 20.4 लाख करोड़ रुपये पर थी।

NPCI के डेटा के मुताबिक, जून में यूपीआई से औसत लेनदेन की संख्या प्रतिदिन 463 मिलियन रही है और प्रतिदिन औसत 66,903 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। आधार के जरिए होने वाले पेमेंट की संख्या में सालाना 4 फीसदी की बढ़त हुई है और यह 100 मिलियन पर पहुंच गया है। 
 

हालांकि कुल पेमेंट वैल्यू सालाना आधार पर 5 फीसदी गिरकर 25,122 करोड़ रुपये रही है। औसत रोजाना लेनदेन की संख्या 3.3 मिलियन पर रही है और औसत रोजाना लेनदेन वैल्यू 837 करोड़ रुपये रही।
Advertisement

जून में फास्टैग लेनदेन की संख्या में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह 334 मिलियन रही है। वहीं, इन लेनदेन की वैल्यू 11 प्रतिशत बढ़कर 5,780 करोड़ रुपये पर रही। यूपीआई के लेनदेन में बढ़त की वजह रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ना और यूपीआई को विदेशों में भी लॉन्च करना है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.