UPI New Regulations 2024: Rs 1 लाख की डेली लिमिट से लेकर 1.1% पेमेंट चार्ज तक, लागू हो गए हैं ये 5 नियम

जापानी कंपनी Hitachi के सहयोग से RBI अब पूरे भारत में UPI ATM शुरू करेगा, जिसमें आप अपने बैंक अकाउंट से कैश निकालने के लिए एक QR कोड स्कैन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 19:59 IST
ख़ास बातें
  • 1 वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय UPI IDs को बंद किया जाएगा
  • PPI का उपयोग करके किए गए 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 1.1% का शुल्क
  • डेली भुगतान सीमा अब अधिकतम 1 लाख रुपये होगी
UPI के कुछ नियमों में आज से बदलाव हुए हैं, जिनकी घोषणा नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पहले ही कर दी थी। मोबाइल डिवाइस के जरिए फास्ट मनी ट्रांसफर के लिए उपयोग किया जाने वाला UPI देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेमेंट मोड बन गया है। इसकी पॉपुलेरिटी का पता इससे लगाया जा सकता है कि कुछ देशों ने इस सिस्टम को अपनाने में रूची भी दिखाई है। UPI के लॉन्च के बाद से, भारत में डिजिटल लेनदेन की संख्या में जबरदस्त तेजी आई है। यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और इस सिस्टम को पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आज, यानी 1 जनवरी 2024 से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इसमें कुछ बदलावों की घोषणा की है।

NPCI ने Google Pay, Paytm, PhonePe आदि जैसे पेमेंट ऐप्स और बैंकों से उन UPI IDs और नंबरों को निष्क्रिय करने के लिए कहा है जो एक वर्ष से अधिक समय से सक्रिय नहीं हैं। इसके अलावा, NPCI के अनुसार, यूपीआई लेनदेन के लिए डेली भुगतान सीमा अब अधिकतम 1 लाख रुपये होगी। हालांकि, RBI ने UPI भुगतान के उपयोग को व्यापक बनाने के लिए 8 दिसंबर, 2023 को अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए UPI भुगतान की लेनदेन सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी थी।

इतना ही नहीं, ऑनलाइन वॉलेट जैसे प्रीपेड भुगतान उपकरणों (PPI) का उपयोग करके किए गए 2,000 रुपये से अधिक के कुछ बिजनेस UPI ट्रांजेक्शन पर 1.1 प्रतिशत इंटरचेंज शुल्क भी लगेगा।

ऑनलाइन भुगतान धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए, हर बार जब कोई यूजर किसी अन्य यूजर को, जिसके साथ उन्होंने पहले लेनदेन नहीं किया है, 2,000 से अधिक का पहला भुगतान करेगा, तो चार घंटे की समय सीमा लागू होगी।
Advertisement

इसके अलावा, जापानी कंपनी Hitachi के सहयोग से RBI अब पूरे भारत में UPI ATM शुरू करेगा, जिसमें आप अपने बैंक अकाउंट से कैश निकालने के लिए एक QR कोड स्कैन कर सकते हैं।
Advertisement

अगस्त 2023 में, UPI ने 10 बिलियन लेनदेन को पार करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की थी। NDTV के अनुसार, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि देश में एक महीने में 100 अरब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस लेनदेन करने की क्षमता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI New Rules, UPI New Rules 2024
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.