5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) की घोषणा की है, जिसमें ₹2,000 से अधिक की ट्रांजेक्शन पर 0.4% चार्ज लगेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 16:35 IST
ख़ास बातें
  • NPCI ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) की घोषणा की है।
  • सरकार द्वारा लागू किया गया नया एमडीआर 15 अक्तूबर से प्रभावी होगा।
  • UPI से यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर सिर्फ फ्लैट ₹5 चार्ज लगेगा।

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) की घोषणा की है, जिसमें ₹2,000 से अधिक की ट्रांजेक्शन पर 0.4% चार्ज लगेगा। हालांकि, इसकी लिमिट अधिकतम ₹300 तक है। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकार द्वारा कुछ कैटेगरी जैसे कि यूटिलिटी पर 0.4% की जगह फ्लैट ₹5 का चार्ज ही लगाया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन चार्ज को ग्राहकों पर नहीं बल्कि मर्चेंट पर लगाया गया है और ग्राहकों को कुछ भी चार्ज नहीं देना होगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन ट्रांजेक्शन पर एमडीआर चार्ज को फ्लैट ₹5 रखा गया है।

सरकार द्वारा लागू किया गया नया एमडीआर 15 अक्तूबर से प्रभावी होगा। सबसे खास बात यह है कि अगर आप यूपीआई से पर्सन टू पर्सन ट्रांसफर करते हैं जैसे कि किसी दोस्त, रिश्तेदार या करीबी को पैसा ट्रांसफर करते हैं तो यह पूरी तरह से फ्री रहने वाला है। इसके अलावा ऑटो डेबिट और यूपीआई मेंडेट पर भी कोई एमडीआर नहीं लगेगा।

Advertisement

किन ट्रांजेक्शन पर सिर्फ ₹5 चार्ज लगेगा:

चुनिंदा मर्चेंट कैटेगरी जैसे कि रेलवे, टेलीकॉम सर्विस, इंश्योरेंस और ईंधन आदि पर यूपीआई के जरिए ₹2,000 से अधिक के ट्रांजेक्शन पर भी फ्लैट ₹5 का एमडीआर चार्ज लगाया जाएगा। चाहे ट्रांजेक्शन कितने  की भी हो, लेकिन एमडीआर सिर्फ ₹5 फिक्स किया गया है। ऐसे में अगर आप रेलवे टिकट लेते या पेट्रोल भरवाते हैं तो उस पर 0.4% एमडीआर नहीं बल्कि फ्लैट ₹5 एमडीआर ही लगेगा जो कि ग्राहक नहीं बल्कि दुकानदार यानी कि मर्चेंट द्वारा दिया जाएगा।

फ्लैट-फी स्ट्रक्चर का उद्देश्य सिर्फ जरूरी पब्लिक सर्विस, यूटिलिटी बिल कलेक्शन और फ्यूल रिटेल जैसे लो-मार्जिन वाले सेक्टर में ट्रांजेक्शन कॉस्ट को कम रखना है। इससे जरूरी कंज्यूमर सर्विस को डिजिटली एफिशिएंट और कम लागत वाला भी बनाए रखता है।

Advertisement

इंश्योरेंस प्रीमियम
अगर इंश्योरेंस पर ₹2,000 से अधिक का ट्रांजेक्शन होता है तो उस पर सिर्फ फ्लैट ₹5 एमडीआर चार्ज ही लगेगा।

पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी
पेट्रोल की खरीदारी पर ₹2,000 से अधिक का ट्रांजेक्शन होता है तो उस पर भी फ्लैट ₹5 एमडीआर चार्ज ही लगेगा। हालांकि, ₹2,000 से कम पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा।

बिजली और पानी का बिल
यूटिलिटी पेमेंट जैसे कि बिजली बिल, पानी बिल और पाइप गैस का भुगतान करने पर ₹2,000 से अधिक का ट्रांजेक्शन होने पर भी फ्लैट ₹5 का चार्ज ही लगेगा। वहीं ₹2,000 से कम पर जीरो चार्ज लगेगा।

Advertisement

ऑटो डेबिट पेमेंट जैसे कि यूटिलिटी बिल और ओटीटी सब्सक्रिप्शन पर जीरो चार्ज लगेगा। ऑटोमेटेड रिकरिंग पेमेटंजैसे कि यूपीआई मेंडेट या ऑटो पे पर कोई एमडीआर ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI MDR, UPI Transaction Fees, UPI Payment Charge, MDR

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.