रेस्टोरेंट और सोसाइटी में एंट्री के लिए भी चाहिए होगा Aadhaar? कई फीचर्स के साथ आ रहा है नया आधार ऐप!

UIDAI एक नया ऑफलाइन आधार ऐप लाने की तैयारी में है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, हाउसिंग सोसायटी और इवेंट एंट्री में आधार वेरिफिकेशन जरूरी हो सकता है, क्योंकि ऐप फास्ट और पेपरलेस पहचान देगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 19:08 IST
ख़ास बातें
  • ऑफलाइन आधार से रेस्टोरेंट और सोसायटी एंट्री आसान
  • QR और फेस वेरिफिकेशन से बिना इंटरनेट भी हो सकेगी वैरिफिकेशन
  • यूजर चुन सकेंगे कौन-सी आधार डिटेल्स शेयर करनी है

Photo Credit: UIDAI

देश में पहचान वेरिफिकेशन का तरीका एक बार फिर बदलने वाला है। UIDAI अब एक ऐसा नया Aadhaar ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन कई जगहों पर जरूरी हो सकता है, जैसे रेस्टोरेंट एंट्री, हाउसिंग सोसायटी में एंट्री, होटल चेक-इन और बड़े इवेंट्स। सरकार का ऑफलाइन आधार पुश इस दिशा में इशारा करता है कि आने वाले समय में पहचान चेक करना पहले से तेज, सुरक्षित और पेपरलेस हो जाएगा।

नया ऐप यूजर्स को अपनी पहचान बिना किसी संवेदनशील आधार डेटा शेयर किए वेरिफाई करने देगा। यानि न नंबर शेयर करना पड़ेगा, न कार्ड दिखाना पड़ेगा। UIDAI अधिकारियों के मुताबिक, यह ऐप QR स्कैन, ऑफलाइन फेस वेरिफिकेशन और सेलेक्टिव डेटा शेयरिंग जैसे फीचर देगा। इससे डेटा मिसयूज और फ्रॉड का खतरा काफी कम होगा, क्योंकि पूरी प्रक्रिया लोकल डिवाइस पर चलेगी और इंटरनेट भी जरूरी नहीं होगा।

ऐप का सबसे बड़ा इस्तेमाल वही जगहें होंगी जहां रोजमर्रा में पहचान चेक करना जरूरी होता है, जैसे होटल रिजर्वेशन, गेटेड सोसायटी विजिटर एंट्री, ऑफिस बिल्डिंग एंट्री, जिम, को-वर्किंग स्पेस या इवेंट वेन्यू। अब तक इन जगहों पर आईडी कार्ड की जांच में समय लगता था या लोग फिजिकल डॉक्यूमेंट ले जाने से बचते थे। UIDAI का दावा है कि ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन इन प्रक्रियाओं को बेहद आसान बना देगा।

क्या होगा इस नए ऑफलाइन आधार ऐप में?

नए ऐप में कई नए फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर को कंट्रोल भी देते हैं और सुरक्षा भी बढ़ाते हैं, जैसे;

Advertisement

सेलेक्टिव डेटा शेयरिंग: यूजर यह तय कर सकेगा कि उसे पूरी Aadhaar डिटेल्स शेयर करनी है या सिर्फ नाम, जन्म वर्ष, एड्रेस जैसी सीमित डिटेल।

इंटरनेट के बिना वेरिफिकेशन: एप्लिकेशन QR कोड और ऑफलाइन फेस वेरिफिकेशन के जरिए पहचान की पुष्टि करेगा। यानि नेटवर्क कम होने पर भी यह काम करेगा, गांवों और दूरदराज के इलाकों में यह बड़ा फायदा होगा।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी: यूजर सिर्फ एक क्लिक में अपने बायोमेट्रिक को लॉक या अनलॉक कर पाएगा। इससे फेक फिंगरप्रिंट जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Advertisement

फैमिली मैनेजमेंट: एक ही ऐप में यूजर परिवार के पांच सदस्यों के Aadhaar डिटेल्स मैनेज कर सकता है, जिससे बुजुर्ग या बच्चों के डॉक्यूमेंट संभालना आसान हो जाएगा।

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार का कहना है कि यह ऐप लोगों को अपने डेटा और पहचान पर पूरा कंट्रोल देगा। आने वाले समय में यह व्यवस्था आइडेंटिटि वेरिफिकेशन को इतना आसान बना सकती है कि होटल, सोसायटीज और रेस्टोरेंट्स जैसे स्थानों में भी पेपरलेस ऑफलाइन Aadhaar सबसे तेज तरीका बन जाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UIDAI, Aadhaar, Aadhaar app, aadhaar offline verification
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.