UBON SP-85 Party Speaker भारत में लॉन्च, 30W साउंड, 20 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

UBON SP-85 को भारत में 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह स्पीकर देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2025 20:53 IST
ख़ास बातें
  • UBON SP-85 को भारत में 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • स्पीकर देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है
  • इसका पावर आउटपुट 30W है और इसमें Bluetooth v5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी है

UBON पार्टी स्पीकर में 30W पावर आउटपुट मिलता है

Photo Credit: UBON

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट एक्सेसरी ब्रांड UBON ने भारत में अपना नया पार्टी स्पीकर SP-85 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्पीकर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल, साउंड और स्टैमिना, तीनों में कोई समझौता नहीं करते। UBON SP-85 के Made in India प्रोडक्ट होने का दावा किया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 20 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक प्लेबैक का दावा करती है।

कीमत की बात करें तो UBON SP-85 को भारत में 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह स्पीकर देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

UBON पार्टी स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत इसका 30W पावर आउटपुट और Bluetooth v5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी है, जिससे यूजर्स को स्टेबल और क्लियर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। कंपनी के को-फाउंडर ललित अरोड़ा ने लॉन्च पर कहा, “SP-85 पावर, परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी का मिक्स है, ये उन लोगों के लिए बना है जो म्यूजिक को फुल वॉल्यूम पर जीते हैं।”

डिजाइन की बात करें तो स्पीकर को ट्रेंडी कैरी बेल्ट के साथ पेश किया गया है, ताकि इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सके, फिर चाहे वो घर की छत हो, रोड ट्रिप, आउटडोर पिकनिक या किसी फ्रेंड की बैकयार्ड पार्टी। कलर ऑप्शन में दो वर्जन हैं, ब्लैक बॉडी के साथ ऑरेंज कंट्रोल्स और दूसरा स्लीक ब्लैक विद ग्रे एक्सेंट।
Advertisement

UBON SP-85 में USB, TF कार्ड और FM रेडियो जैसे मल्टीपल इनपुट्स का भी सपोर्ट है, जिससे यूजर सिर्फ Bluetooth तक सीमित नहीं रहते।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UBON SP 85, UBON SP 85 Price, UBON SP 85 Specifiations
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.