रोबोट पहुंचाएंगे घर तक खाना, Uber Eats ने शुरू की नई सर्विस

इसमें एक ऑप्ट-आउट ऑप्शन भी मिलेगा, जो उन ग्राहकों के लिए होगा, जो अपने आइटम को कूरियर द्वारा प्राप्त करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Uber ने Cartken के साथ मिलकर मियामी में शुरू की नई रोबोट सर्विस
  • Cartken के छह पहियों वाले रोबोट कई सेंसर और कैमरों से लैस हैं
  • फिलहाल यह ऑप्शन मियामी-डेड काउंटी के डेडलैंड क्षेत्र में उपलब्ध होगा

फूड डिलीवरी ऑप्शन शुरू में मियामी-डेड काउंटी के डेडलैंड क्षेत्र में उपलब्ध होगा

Uber Eats से अपनी रोबोट डिलीवरी सर्विस को अब मियामी में भी शुरू कर दिया है। इस सर्विस के तहत कुछ खास डिलीवरी रोबोट खाने के ऑर्डर को लोगों की तय लोकेशन तक पहुंचाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, राइड-हेलिंग कंपनी और रोबोटिक्स फर्म Cartken के बीच साझेदारी के तहत गुरुवार से मियामी के कुछ निवासी अपने Uber Eats ऑर्डर को अपने आप चलने वाले (ऑटोनोमस) छोटे रोबोट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

Uber द्वारा CNN को शेयर किए गए इन-ऐप स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि नई सर्विस ग्राहकों के ऑर्डर के डिलीवरी के लिए निकलने पर और साथ ही उन्हें फुटपाथ पर रोबोट से उस ऑर्डर को प्राप्त करने के लिए अलर्ट भेजेगी। ऑर्डर किसी अन्य के हाथ न लगे या बाहरी तत्वों से सुरक्षित रहे, इसके लिए उसे केवल वही ग्राहक अपने फोन का उपयोग करके अनलॉक कर सकेगा, जिसने ऑर्डर किया होगा।

इसके अलावा, इसमें एक ऑप्ट-आउट ऑप्शन भी मिलेगा, जो उन ग्राहकों के लिए होगा, जो अपने आइटम को कूरियर द्वारा प्राप्त करना पसंद करते हैं।

Cartken की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी के छह पहियों वाले रोबोट कई सेंसर और कैमरों से लैस हैं, जिससे उन्हें टकराव से बचने और तय रास्तों पर आसानी से नेविगेट करने और लोकेशन तक पहुंचने में मदद मिलती है। डिलीवरी रोबोट घर के साथ-साथ बाहर भी काम कर सकते हैं।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि फूड डिलीवरी ऑप्शन शुरू में मियामी-डेड काउंटी के डेडलैंड क्षेत्र में उपलब्ध होगा, अगले साल पूरे काउंटी और अतिरिक्त शहरों में विस्तार करने की योजना है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber Eats, Uber Eats Robot, Uber Eats Robot Food Delivery
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.