U&i ने भारत में लॉन्च किए पावर बैंक और TWS ईयरबड्स, कीमत Rs 799 से शुरू

U&i UiPB 2701 Classy Power Bank की कीमत 2,149 रुपये, UiPB 3708 Classy Power Bank की कीमत 2,049 रुपये और TWS 7020 Classy Bluetooth Earbuds का प्राइस 799 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 19:20 IST
ख़ास बातें
  • ये तीनों प्रोडक्ट भारत के सभी प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं
  • पावरबैंक की कीमतें 2,049 से शुरू होती है
  • TWS ईयरबड्स को 799 रुपये में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: U&i

फेस्टिव सीजन में U&i ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने UiPB 2701 Classy Power Bank, UiPB 3708 Classy Power Bank और TWS 7020 Classy Bluetooth Earbuds को भारतीय मार्केट में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इन नए डिवाइस का मकसद यूजर्स को ऐसे गैजेट्स देना है, जो पावरफुल भी हों और गिफ्टिंग के लिहाज से भी परफेक्ट साबित हों।

U&i के मुताबिक, ये तीनों प्रोडक्ट्स भारत के सभी प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। UiPB 2701 Classy Power Bank की कीमत 2,149 रुपये, UiPB 3708 Classy Power Bank की कीमत 2,049 रुपये और TWS 7020 Classy Bluetooth Earbuds का प्राइस 799 रुपये है।

UiPB 2701 Classy Power Bank

U&i का नया UiPB 2701 Classy Power Bank 20,000mAh की बड़ी बैटरी और 65W PD आउटपुट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह न सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि लैपटॉप और टैबलेट तक को तेजी से चार्ज कर सकता है। इसमें Type-C इनपुट और आउटपुट पोर्ट्स के साथ USB आउटपुट और इन-बिल्ट Type-C केबल दी गई है, जिससे एक्स्ट्रा वायर की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही इसमें LED डिजिटल डिस्प्ले और तीन एलिगेंट कलर ऑप्शन मिलते हैं।

UiPB 3708 Classy Power Bank

UiPB 3708 Classy पावर बैंक उन यूजर्स के लिए है जो कॉम्पैक्ट लेकिन वर्सटाइल डिजाइन चाहते हैं। इसमें 10,000mAh बैटरी दी गई है जो 33W वायर्ड और 15W वायरलेस आउटपुट देती है। यह MagSafe सपोर्ट करता है और स्मार्टवॉच को भी वायरलेसली चार्ज कर सकता है। इसमें Type-C इनपुट/आउटपुट, USB पोर्ट और डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें Type-C और Lightning इन-बिल्ट केबल्स मौजूद हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें बिल्ट-इन पावरबैंक होल्डिंग स्टैंड भी दिया गया है। यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement

TWS 7020 Classy Bluetooth Earbuds

U&i के नए TWS 7020 Classy ईयरबड्स Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये एक बार चार्ज पर 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 180 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें 45ms लो लेटेंसी दी गई है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिहाज से अच्छा है। ये ईयरबड्स IPX4 रेटेड हैं यानी स्प्लैश और स्वेट रेसिस्टेंट हैं। इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट और 10 मीटर का वायरलेस रेंज है। ये प्रोडक्ट तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , UandI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.