Turkey Earthquake 2023: Google अलर्ट की चूक! कंपनी ने मानी गलती, कहा...

Google के एल्गोरिद्म ने कथित तौर पर तीव्रता 7.8 के बजाय सिर्फ 4.5-4.9 मैग्निट्यूड डिटेक्ट की, इसलिए इमरजेंसी अलर्ट ट्रिगर ही नहीं हुआ।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 16:35 IST
ख़ास बातें
  • टर्की भूकंप में Google का Earthquake Alert System फेल
  • सिर्फ 469 लोगों को मिला “Take Action” अलर्ट
  • जबकि 1 करोड़ लोगों तक पहुंचनी थी चेतावनी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इमरजेंसी अलर्ट का जिम्मा सिर्फ प्राइवेट कंपनियों पर छोड़ना रिस्की है

टर्की में फरवरी 2023 में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान Google के Android Earthquake Alerts System ने एक बड़े टेक्निकल फेलियर का उदाहरण पेश किया। इस 7.8 मैग्निट्यूड भूकंप में 55,000 से ज्यादा लोगों की दुखद मौत हो गई और लाखों घायल हुए और अब दुनियाभर में यह बहस का सबसे बड़ा मुद्दा बना गया है कि आखिर Google ने करोड़ों यूजर्स को लाइफ-सेविंग इमरजेंसी एलर्ट क्यों नहीं दिखाया? हादसे के काफी समय बाद, कंपनी ने पहली बार माना कि उनका सिस्टम उस वक्त फेल हो गया था और इसका सीधा असर लोगों की सुरक्षा पर पड़ा।

BBC की रिपोर्ट बताती है कि Google के मुताबिक करीब 1 करोड़ लोग उस क्षेत्र में थे जिन्हें ‘Take Action' यानी इमरजेंसी अलर्ट मिलना चाहिए था, जिससे वे 35 सेकंड पहले अलर्ट हो कर जान बचा सकते थे। मगर हकीकत में सिर्फ 469 यूजर्स तक ये “क्विक” अलर्ट पहुंच पाया, बाकी लगभग 5 लाख लोगों को केवल “Be Aware” अलर्ट मिला, जो न तो तेज आवाज करता है, न ही DND को ओवरराइड करता और न ही नींद से जगा सकता था। भूकंप सुबह 4:17 बजे आया जब लोग सो रहे थे, यानी ऐक्टिवशन में चूक गंभीर साबित हुई।

Advertisement

Google के एल्गोरिद्म ने कथित तौर पर तीव्रता 7.8 के बजाय सिर्फ 4.5-4.9 मैग्निट्यूड डिटेक्ट की, इसलिए इमरजेंसी अलर्ट ट्रिगर ही नहीं हुआ। लोकल अथॉरिटी ने इस पर सवाल उठाए और डिजिटल मीडिया में भी कंपनी की बड़ी आलोचना हो रही है।

पहले Google ने सिस्टम की परफॉर्मेंस को डिफेंड किया, लेकिन एंड-यूजर रिव्यू आने के बाद कंपनी ने गलती मानी और कहा कि उनका एल्गोरिद्म "कमजोर" साबित हुआ। अब, Google ने अपडेट जारी किया है, जिसमें एल्गोरिद्म बदला गया है और दावा किया है कि नए टेस्ट्स में अब सभी यूजर्स तक ठीक तरह अलर्ट पहुंचेगा। लेटेस्ट टेस्ट में सिस्टम ने 1 करोड़ "Take Action" अलर्ट और 6.7 करोड़ "Be Aware" अलर्ट भेजे थें।

फिर भी, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इमरजेंसी अलर्ट का जिम्मा सिर्फ प्राइवेट कंपनियों पर छोड़ना रिस्की है, नेशनल अथॉरिटी की सशक्त सिस्टम जरूरी है।

Advertisement

AEA सिस्टम अब 98 देशों में सक्रिय है और Google का दावा है कि तुर्की के भूकंप से मिली सीख के आधार पर इसमें सुधार किया गया है।

टर्की भूकंप में Google का अलर्ट सिस्टम क्यों फेल हुआ?

Google के एल्गोरिद्म ने भूकंप की तीव्रता को गलत आंक लिया (4.5-4.9), जबकि असली मैग्निट्यूड 7.8 थी, इसलिए जरूरी “Take Action” अलर्ट ट्रिगर ही नहीं हुए।

कितने लोगों को इमरजेंसी अलर्ट मिला?

सिर्फ 469 यूजर्स को क्विक “Take Action” अलर्ट मिला, जबकि 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलना चाहिए था।

Advertisement

बाकी यूजर्स को क्या मिला?

करीब 5 लाख यूजर्स को हल्का “Be Aware” अलर्ट मिला, जो तेज आवाज या इमरजेंसी नोटिफिकेशन नहीं था।

Google ने अपनी गलती कब मानी?

घटना के बाद मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट आलोचना के बाद Google ने स्वीकार किया कि एल्गोरिद्म में लिमिटेशन थी और सिस्टम असफल रहा।

क्या अब सिस्टम ठीक हो गया है?

Google का दावा है कि अब एल्गोरिद्म अपडेट किया गया है, इससे आगे सही अलर्ट भेजे जा सकेंगे, लेकिन भरोसा फिर भी पूरी तरह सरकारी वॉर्निंग सिस्टम पर ही रहेगा।

Advertisement

क्या ऐसी गलती दोबारा हो सकती है?

Google और एक्सपर्ट्स दोनों का मानना है कि सिर्फ टेक सिस्टम पर निर्भर रहना रिस्की है, नेशनल अथॉरिटी को भी मजबूत अलर्ट सिस्टम बनाना जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.