Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप

Nvidia के लिए चीन एक बड़ा मार्केट रहा है। इस सबसे बड़ी चिप मेकर की सेल में कई वर्षों तक चीन का योगदान लगभग एक-चौथाई का था। अमेरिका में पिछले वर्ष पॉलिसी में बदलाव के बाद Nvidia के शेयर्स में जोरदार तेजी आई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2026 18:26 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका से चीन को AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर रोक लगाई गई थी
  • पिछले वर्ष मई में अमेरिकी सरकार ने इस पाबंदी को हटा दिया था
  • इससे Nvidia के बिजनेस को बड़ा मिला था

पॉलिसी में बदलाव से Nvidia के शेयर में काफी तेजी आई थी

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने पिछले वर्ष चिप मेकर Nvidia के शेयर्स में लाखों डॉलर का इनवेस्टमेंट किया था। इसके बाद उनकी सरकार ने पॉलिसी में बड़ा बदलाव कर अमेरिका से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) चिप्स के चीन को एक्सपोर्ट की अनुमति देने का फैसला किया था। 

एंटी-करप्शन ग्रुप, DeKleptocracy ने ट्रंप के फाइनेंशियल डिस्क्लोजर्स का विश्लेषण करने के बाद जानकारी दी है कि पॉलिसी में इस बदलाव से पहले ट्रंप ने Nvidia के 10 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर के बीच शेयर्स खरीदे थे। अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अमेरिका से चीन को AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाई गई थी। इस फैसले को रद्द करने से कुछ दिन पहले ट्रंप ने Nvidia में बड़ा इनवेस्टमेंट किया था। अमेरिकी सरकार की ओर से पॉलिसी में बदलाव करने से Nvidia को फायदा मिला था औ इस वजह से हितों के संभावित टकराव को लेकर प्रश्न उठे थे। 

Advertisement

ट्रंप ने इसके अलावा Apple और Microsoft सहित कुछ अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयर्स भी खरीदे थे। पूर्व प्रेसिडेंट बाइडेन की सरकार के दौरान AI चिप्स के एक्सपोर्ट को लेकर किए गए फैसले का उद्देश्य अमेरिका की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक चीन का एक्सेस रोकने का था। ऐसी आशंका थी कि अमेरिकी चिप्स का इस्तेमाल चीन ज्यादा पावरफुल AI सिस्टम्स तैयार करने के लिए कर सकता है। हालांकि, ट्रंप सरकार ने पिछले वर्ष मई में इस पाबंदी को हटा दिया था और इससे Nvidia को अपने चिप्स की चीन को बिक्री करने की मंजूरी मिल गई थी। DeKleptocracy ने सवाल उठाया है कि क्या ट्रंप के व्यक्तिगत वित्तीय हितों के लिए ऐसे फैसले लिए गए थे जिनसे Nvidia और AI से जुड़ी इंडस्ट्री को फायदा पहुंचाया गया था। 

Nvidia के लिए चीन एक बड़ा मार्केट रहा है। इस सबसे बड़ी चिप मेकर की सेल में कई वर्षों तक चीन का योगदान लगभग एक-चौथाई का था। अमेरिका में पिछले वर्ष पॉलिसी में बदलाव के बाद Nvidia के शेयर्स में जोरदार तेजी आई थी। इससे पहले ही ट्रंप ने इस कंपनी के लाखों डॉलर के शेयर्स खरीद लिए थे और इससे उन्होंने काफी प्रॉफिट कमाया था। पिछले वर्ष दिसंबर में ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस कंपनी को चीन को H200 चिप्स की बिक्री की अनुमति दी जाएगी। इस फैसले को लेकर विवाद भी हुआ था क्योंकि ये Nvidia के सबसे एडवांस्ड AI चिप्स में शामिल थे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का नया मिडरेंज फोन Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  2. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  5. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  6. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  7. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  9. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.