सिंगल चार्ज में 14 KM चलता है Toyota का इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Toyota C+Walk देखने में आधुनिक है, लेकिन इसकी लो-परफॉर्मेंस की वजह से शायद युवा पीढ़ी इससे खुश न हो। हालांकि, आसपास के छोटे ट्रैवल के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

सिंगल चार्ज में 14 KM चलता है Toyota का इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Toyota C+Walk e-Scooter की जापान में कीमत 341,000 जापानी येन (लगभग 2,28,488 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Toyota ने ई-स्कूटर C+Walk पेश किया है, जो सिंगल चार्ज में 14 KM चलता है
  • छोटे ट्रैवल करने वालों व बुज़ुर्गों के लिए है आदर्श
  • मॉल व एयरपोर्ट जैसी जगहों पर सिक्योरिटी व कम्यूटिंग के आ सकता है काम
विज्ञापन
जापानी ऑटोमेकर Toyota ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसका मॉडल नेम C+Walk है। कंपनी ने इस स्कूटर को देखने में काफी आधुनिक है। इसका डिज़ाइन पारंपरिक स्कूटर से काफी अलग है, लेकिन यह अन्य ब्रांड्स द्वारा लॉन्च किए जाने वाले इलेक्ट्रिक किक स्कूटर के साथ थोड़ी समानताएं रखता है। नया Toyota C+Walk इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) कंपनी के होम मार्केट जापान में अगले महीने, नवंबर 2021 से उपलब्ध होगा। इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 6 मील प्रति घंटा (लगभग 10 Kmph) है। इसका बैटरी पैक दो घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और यह सिंगल चार्ज में 8.5 मील (लगभग 14 किलोमीटर) है।

Toyota C+Walk ई-स्कूटर को जापान में 341,000 जापानी येन (लगभग 2,28,488 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इस स्कूटर की भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।
 

टोयोटा सी+वॉक देखने में आधुनिक है, लेकिन इसकी लो-परफॉर्मेंस की वजह से शायद युवा पीढ़ी इससे खुश न हो। हालांकि, आसपास के छोटे ट्रैवल के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जैसा की हमने बताया इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 6 मील प्रति घंटा (लगभग 10 Kmph) है और कंपनी का कहना है कि स्पीड को 1 मील प्रति घंटा (लगभग 1.5 kmph) तक कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद बैटरी पैक फुल चार्ज होने में दो घंटे का समय लेता है और सिंगल चार्ज में स्कूटर को 8.5 मील (लगभग 14 किलोमीटर) तक दौड़ा सकता है। इस तरह यह स्कूटर बुजुर्गों के लिए आदर्श साबित हो सकता है। इसके अलावा, इसे एयरपोर्ट, कारखानों या मॉल में कर्मचारियों या सिक्योरिटी टीम द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 

फीचर्स की बात करें, तो इस ई-स्कूटर में एक Obstacle avoidance (बाधा निवारण) सिस्टम भी मिलता है, जो स्कूटर के रास्ते में आने वाली किसी चीज का पता लगाता है और बीप साउंड बजा कर राइडर को सूचित करता है। यदि टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है, तो उस केस में यह सिस्टम स्कूटर को धीमा कर देगा। इसमें हैंडल के बीच में एक छोटा डिस्प्ले भी मिलता है, जो राइडर को जरूरी जानकारियां मुहैया कराता है, जैसे की बैटरी स्टेटस और स्पीड।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Toyota Electric, Toyota Electric Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »