Toyota की बड़ी कामयाबी, 30 करोड़ कारों की मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंची कंपनी

जापान की टोयोटा ने अपने पहले व्हीकल Model G1 truck की मैन्युफैक्चरिंग के लगभग 88 वर्ष बाद 30 करोड़ व्हीकल्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा पार कर लिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2023 19:52 IST
ख़ास बातें
  • जापान की टोयोटा के पास कई देशों में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैें
  • इनमें Corolla की सबसे अधिक 53 करोड़ से अधिक यूनिट्स हैं
  • भारत में कंपनी के दो प्लांट हैं

भारत में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए टोयोटा ने तीसरा प्लांट लगाने की योजना बनाई है

दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Toyota Motor Corporation ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जापान की टोयोटा ने अपने पहले व्हीकल Model G1 truck की मैन्युफैक्चरिंग के लगभग 88 वर्ष बाद 30 करोड़ व्हीकल्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। इनमें जापान और अन्य देशों में कंपनी की फैक्टरियों में बनाए गए व्हीकल्स शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष सितंबर में टोयोटा ने 30 करोड़ कारों की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया था। इनमें से 18 करोड़ से अधिक यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने जापान और बाकी कई अन्य देशों में मौजूद अपनी फैक्टरियों में की है। इनमें Corolla की सबसे अधिक 53 करोड़ से अधिक यूनिट्स हैं। इस सेडान को 1966 में पहली बार लॉन्च किया गया था और तब से इमें कई बदलाव हुए हैं। यह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में टोयोटा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित चुनौतियां बढ़ी हैं। 

भारत में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए टोयोटा ने तीसरा प्लांट लगाने की योजना बनाई है। कंपनी के पास कर्नाटक के बिदादी और बेंगलुरू के निकट दो प्लांट मौजूद हैं। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टोयोटा को सेल्स तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसकी योजना देश में एक नई SUV लॉन्च करने की भी है। कंपनी की देश में वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी लगभग चार लाख यूनिट्स की है। इसमें Maruti Suzuki के ब्रांड के तहत बिकने वाला मॉडल भी शामिल है। कंपनी को तीसरे प्लांट से अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने में आसानी होगी। 

प्रोडक्शन वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया की इस सबसे बड़ी कार मेकर का इंटरनेशनल मार्केट में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में दबदबा है लेकिन भारत में कंपनी की सेल्स अधिक नहीं है। इसके Fortuner जैसे मॉडल अपने सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं लेकिन स्मॉल कार सेगमेंट में इसकी स्थिति कमजोर है। हाल ही में टोयोटा ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स घटाने की मांग की थी। कंपनी की दलील है कि पेट्रोल से चलने वाली कारों की तुलना में हाइब्रिड कारों से कम पॉल्यूशन होता है लेकिन पॉलिसी इनके पक्ष में नहीं है। देश में हाइब्रिड कारों पर 43 प्रतिशत टैक्स लगता है। इसकी तुलना में पेट्रोल से चलने वाली कारों पर 48 प्रतिशत टैक्स है। EV पर केवल पांच प्रतिशत टैक्स लागू है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  2. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  3. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  5. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  6. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  7. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  8. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  9. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.