Toyota ने भारत में इस SUV की बुकिंग लेना किया बंद, जानें क्या है वजह

TKM के डीलरशिप ने Toyota Innova Crysta के डीजल वेरिएंट की बुकिंग टेंपरेरी तौर पर बंद कर दी है। कंपनी ने कहा कि इसके पीछे की वजह डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड बताई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2022 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Toyota Innova Crysta के डीजल वेरिएंट की बुकिंग टेंपरेरी बंद कर दी है।
  • Innova अपने सेगमेंट हमेशा से अन्य मॉडल्स की तुलना में आगे रही है।
  • Toyota Innova Crysta दो इंजन ऑप्शन में आती है।

Photo Credit: Toyota Kirloskar Motor

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) के डीलरशिप ने Toyota Innova Crysta के डीजल वेरिएंट की बुकिंग टेंपरेरी तौर पर बंद कर दी है। कंपनी ने कहा कि इसके पीछे की वजह डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड बताई है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि "Toyota Innova ने भारत में 2005 में अपनी शुरुआत करने के बाद से काफी लोकप्रियता हासिल की है।"

Innova अपने सेगमेंट हमेशा से अन्य मॉडल्स की तुलना में आगे रही है। कंपनी ने ग्राहकों की लगातार बदलती जरूरतों के हिसाब से बीते कुछ सालों में व्हीकल में कई सुधार और बदलाव किए हैं, जिसमें लग्जरी फीचर्स, कंफर्ट और परफॉर्मेंस शामिल है। इसी प्रकार सेकेंड जनरेशन की इनोवा क्रिस्टा अपने सेगमेंट में लीडर होते हुए ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है। भारत में अपनी ब्रांड क्वालिटी, मजबूती और भरोसे के साथ करीब 10 लाख ग्राहकों की पसंद बनी है। इस कार को निजी और व्यावसायिक दोनों ही तौर पर काफी पसंद किया जाता है।

अब ज्यादा डिमांड के चलते इनोवा क्रिस्टा के डीजल वेरिएंट का वेरिंट पीरियड बढ़ गया है और इसके चलते TKM ने डीजल वेरिएंट के लिए ऑर्डर लेना टेंपरेरी तौर पर बंद करने का फैसला लिया है। TKM के सेल्स और स्ट्रेटजिक मार्केटिंग एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने एक स्टेटमेंट में कहा कि "एक कस्टमर-सेंट्रिक कंपनी के तौर पर हम उन ग्राहकों को पहले व्हीकल सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ही डीलर्स से बुकिंग कर ली है। हालांकि इस दौरान इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल वेरिएंट के लिए ऑर्डर लेना जारी रहेगा।" उन्होंने आगे कहा कि टोयोटा के इस मॉडल को लेकर ग्राहकों का रिस्पॉन्स पहले के मुकाबले काफी ज्यादा अलग रहा है।
 

Toyota Innova Crysta का इंजन और पावर


Advertisement
इंजन और पावर की बात की जाए तो Toyota Innova Crysta दो इंजन ऑप्शन में आती है, जिसमें पहला 2393cc का डीजन इंजन दिया गया है जो कि 3400 Rpm पर 150 PS की पावर और 1400 - 2800 Rpm पर 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा 2694cc पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 5200 Rpm पर 166 PS की पावर और 4000 Rpm पर 245 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एमयूवी 7 या 8 सीटर ऑप्शन में आती है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5 स्पीड मैनुअल और सीक्वेंशल शिफ्ट के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Toyota Kirloskar Motor, Toyota Innova Crysta, SUV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.