टोयोटा बनी पिछले वर्ष दुनिया की सबसे अधिक बिक्री वाली ऑटोमोबाइल कंपनी

जापान की टोयोटा के लिए सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स में Corolla, RAV4, Camry और Yaris शामिल थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 22:12 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष टोयोटा ने लगभग 1.12 करोड़ व्हीकल्स की बिक्री की है
  • इसके Corolla, RAV4, Camry और Yaris जैसे मॉडल्स बड़ी संख्या में बिकते हैं
  • कंपनी ने भारत में अपना तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगाने की योजना बनाई है

कंपनी की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से कुछ कम रही

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Toyota ने पिछले वर्ष दुनिया में सबसे अधिक व्हीकल्स की बिक्री की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की लोकप्रियता बढ़ने के बावजूद ऑटोमोबाइल मार्केट में पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारें बनाने वाली कंपनियों का दबदबा बरकरार है। 

पिछले वर्ष टोयोटा ने लगभग 1.12 करोड़ व्हीकल्स की बिक्री की है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब जापान की इस कंपनी ने दुनिया में सबसे अधिक व्हीकल्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष के लिए कंपनी की रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स में Corolla, RAV4, Camry और Yaris शामिल थे। हालांकि, कंपनी की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से कुछ कम रही।   
Advertisement

जर्मनी की Volkswagen ने लगभग 92 लाख व्हीकल्स की बिक्री के साथ ऑटोमोबाइल के इंटरनेशनल मार्केट में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष टोयोटा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। कंपनी ने अपने पहले व्हीकल Model G1 truck की मैन्युफैक्चरिंग के लगभग 88 वर्ष बाद 30 करोड़ व्हीकल्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा पार किया था। इनमें जापान और अन्य देशों में कंपनी की फैक्टरियों में बनाए गए व्हीकल्स शामिल हैं। इनमें से 18 करोड़ से अधिक यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने जापान और बाकी कई अन्य देशों में मौजूद अपनी फैक्टरियों में की है। इनमें Corolla की सबसे अधिक 53 करोड़ से अधिक यूनिट्स हैं। इस सेडान को 1966 में पहली बार लॉन्च किया गया था और तब से इसमें कई बदलाव हुए हैं। यह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में टोयोटा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित चुनौतियां बढ़ी हैं। 

कंपनी ने भारत में अपना तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगाने की योजना बनाई है। इससे टोयोटा की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक लाख यूनिट्स बढ़ सकती है। कंपनी ने बताया था कि वह कर्नाटक के बिदादी में बनने वाले इस प्लांट में लगभग 3,300 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी। इस प्लांट से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके पास देश में दो प्लांट हैं जिनकी कैपेसिटी लगभग 3.42 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। टोयोटा के लिए देश का मार्केट बहुत महत्वपूर्ण है। नए प्लांट से कंपनी को देश में अपनी बिक्री बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.