Samsung की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च से लेकर एलन मस्क के Grok चैटबॉट के विवाद तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल OnePlus ने नया टैबलेट Pad Lite लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 11 इंच की LCD स्क्रीन है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 19:44 IST
ख़ास बातें
  • Samsung की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा रहा है
  • OnePlus ने नया टैबलेट Pad Lite पेश किया है
  • बिलिनेयर एलन मस्क एक नए विवाद में फंस गए हैं

बिलिनेयर Elon Musk को एक नए विवाद का सामना करना पड़ा है

टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung ने बुधवार को फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की नई सीरीज को लॉन्च किया है। इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

1. Samsung ने नई Galaxy Z फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के साथ लॉन्च की नई स्मार्टवॉच सीरीज

  
Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में कंपनी ने अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 7 और  Samsung Galaxy Z Flip 7 शामिल हैं। इसके साथ ही सैमसंग ने Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic को भी पेश किया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

2. Moto G96 5G हुआ 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

   
Motorola ने भारत में Moto G96 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR4x रैम से लैस है। Moto G96 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Advertisement

3.  हिटलर की तारीफ करने पर मुश्किल में फंसी Elon Musk की AI फर्म, डिलीट किए सभी पोस्ट

  
बिलिनेयर Elon Musk को एक नए विवाद का सामना करना पड़ा है। मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी फर्म xAI के चैटबॉट की ओर से जर्मनी के नाजी शासक Adolf Hitler की तारीफ करने वाले पोस्ट्स की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है। हालांकि, xAI ने कहा है कि उसके चैटबॉट की ओर से किए गए 'अनुचित' पोस्ट्स को हटा दिया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Advertisement

4.  OnePlus Pad Lite हुआ लॉन्च, 11 इंच LCD डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

  
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल OnePlus ने नया टैबलेट Pad Lite लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 11 इंच की LCD स्क्रीन है। OnePlus Pad Lite की 9,340 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया गया है। इसमें क्वाड-स्पीकर सिस्टम मिलता है। यह LTE और Wi-Fi दोनों कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

5.  Realme 15 Pro 5G में गेमिंग के लिए मिलेगा GT Boost 3.0
Advertisement

  
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज इस महीने भारत में लॉन्च की जाएगी। Realme 15 5G सीरीज के Pro मॉडल के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  3. LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे करें बुक
  4. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे करें बुक
  2. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  3. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  4. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  5. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  6. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  7. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  8. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  9. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  10. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.