Tiago EV की ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत में कस्टमर्स को लगा झटका, कंपनी की वेबसाइट हुई क्रैश

बहुत से लोगों ने वेबसाइट के क्रैश होने के कारण इसकी ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा पाने की शिकायत की

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 20:26 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Tiago EV के लिए 21,00 रुपये के डिपॉजिट के साथ बुकिंग शुरू की है
  • टाटा मोटर्स की डीलरशिप्स के अलावा ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है
  • इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों में होड़ लगी है

कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक कार का प्राइस लगभग 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लॉन्च को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच कड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है। पिछले महीने Tata Motors ने हाल ही में देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार Tiago EV लॉन्च की थी। हालांकि, सोमवार को इस कार की बुकिंग के पहले दिन ही बायर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बहुत से लोगों ने वेबसाइट के क्रैश होने के कारण इसकी ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा पाने की शिकायत की। कंपनी ने बाद में एक स्टेटमेंट में बताया कि ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण ऐसा हुआ है। कंपनी ने Tiago EV के लिए 21,00 रुपये के डिपॉजिट के साथ बुकिंग शुरू की है। टाटा मोटर्स की डीलरशिप्स के अलावा ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है। हालांकि, इस कार को ऑनलाइन बुक करने वाले बहुत से लोगों ने साइट के नहीं चलने की शिकायत की है। इस बारे में टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने कहा, "हमारी डीलरशिप्स और वेबसाइट पर Tiago EV को मिले रिस्पॉन्स से हम उत्साहित हैं। हजारों कस्टमर्स के ऑनलाइन बुकिंग की कोशिश से वेबसाइट कुछ धीमी हो गई थी। इसे ठीक कर दिया गया है। हमें कस्टमर्स को हुई असुविधा के लिए खेद है।" 

कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक कार का प्राइस लगभग 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज का दावा करती है। इसमें 24kWh की बैटरी दी गई है जो कि 315km MIDC रेंज देती है। यह Tigor EV की ARAI सर्टिफाइड रेंज से 9km ज्यादा है। इसमें 4 लेवल के साथ मल्टी मोड रीजन मिलते हैं। टाटा की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक ब्रांड के लाइन-अप में Tigor EV से नीचे है। यह ईवी 4 ट्रिम्स XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में उपलब्ध होगी। 

यह Tata के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो कि एक पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। यह 24kWh की बैटरी के साथ 74hp और 114Nm और 19.2kWh की बैटरी वाले वेरिएंट में 61hp और 110Nm देती है। कंपनी को इस कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार की बड़ी संख्या में बिक्री होने की उम्मीद है।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.