मात्र 12 डॉलर में बन गया Google.com का मालिक!

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2015 14:47 IST
हम में से ज्यादातर लोग इंटरनेट की पहचान गूगल डॉट कॉम (Google.com) से करते हैं। अगर आप से कोई यह कहे कि वह थोड़ी देर के लिए गूगल डॉट कॉम का मालिक बना गया, वो भी सिर्फ 12 डॉलर (करीब 800 रुपय) खर्च के। आप इस दावे पर शायद ही यकीन कर पाएं, पर ऐसा हुआ था। गूगल के पूर्व कर्मचारी सनमय वेद वो खुशनसीब शख्स हैं जिन्होंने इस डोमेन के मालिक बन गए, हालांकि थोड़ी देर के लिए ही।

ये खबर बिजनेस इनसाइडर ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वेड ने बताया कि वो एक रात को गूगल की वेबसाइट बाइंग सर्विस पर गूगल के डोमेन को ब्राउज कर रहे थे। उन्होंने पाया कि गूगल डॉट कॉम डोमेन बिक्री के लिए उपलब्ध है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाले इस वेबसाइट की कीमत और भी हैरान करने वाली थी। सिर्फ 12 डॉलर। चौंक गए न।
उन्होंने बताया कि वे गूगल में काम करते थे इसलिए अक्सर ही कंपनी के प्रोडेक्ट पर रिसर्च करते रहते थे। जब उन्होंने गूगल बाइंग सर्विस में गूगल डॉट कॉम टाइप किया तो पाया कि यह उपलब्ध था। पहले तो सन्मय वेड को लगा कि कोई प्रोब्लम है, लेकिन वह इस डोमेन को खरीदने में कामयाब रहे।

डोमेन खरीदने के बाद उन्होंने गूगल डॉट कॉम के मालिक के तौर पर वेबसाइट के कई एक्सेस भी मिल गया।

वेड ने सबूत के तौर पर इस खरीददारी का सक्रीनशॉट भी रख लिया। और बाद में इस पूरे वाकये का ब्योरा लिंक्डइन पोस्ट के जरिए सार्वजनिक कर दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.