Thank You Coronavirus Helpers Google Doodle: गूगल ने यूं दिया डॉक्टर्स को सम्मान

Google के आज के डूडल में Google का 'e' डॉक्टर जैसी पोशाक पहने दिख रहा है। इस डूडल पर क्लिक करने से ‘Thank You Coronavirus Helpers' सर्च खुलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2020 17:31 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने डूडल के जरिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया सम्मान
  • डूडल के नीचे दिया गया है वीडियो लिंक
  • COVID-19 को चलते रोज़ाना डूडल पेश कर रहा है गूगल

इस समय कोरोनावायरस के कहर से लड़ रही है पूरी दुनिया

Thank You Coronavirus Helpers, यह गूगल का लेटेस्ट डूडल है, जो सर्च इंजन दिग्गज ने COVID-19 यानी कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का शुक्रियादा करने के लिए बनाया है। आज का गूगल डूडल सभी डॉक्टर्स, नर्स और मेडिकल स्टाफ को समर्पित है। इसके लिए गूगल ने 'e' शब्द को बदल दिया है। इसके अलावा सर्च बार के नीचे एक लिंक दिया गया है, जो कि आपको गूगल इंडिया के यूट्यूब वीडियो पर ले जाता है, जिसमें लोग मेडिकल स्टाफ और उनके दी जा रही सेवा के लिए धन्यवाद देते दिख रहे हैं। यह नया डूडल कंपनी के ‘Thank You Coronavirus Helpers' अभियान का हिस्सा है, जिसमें संकट के इस समय में दुनियाभर के लोगों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया जाता है।

Google के आज के डूडल में Google का 'e' डॉक्टर जैसी पोशाक पहने दिख रहा है। इस डूडल पर क्लिक करने से ‘Thank You Coronavirus Helpers' सर्च खुलता है। इसके अलावा इसका रिजल्ट आपको Corona.MyGov.in वेबसाइट का विज्ञापन भी दिखाता है। साथ ही इस डूडल सर्च बार के नीचे आपको ‘To all doctors, nurses, and medical workers, thank you' (सभी डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों को धन्यवाद) लिखा हुआ दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करके आपको ‘Thank you doctors, nurses and all healthcare workers' नाम की वीडियो गूगल इंडिया यूट्यूब चैनल पर दिखेगी। वीडियो में बताया गया है कि लोग ऐसे तरीकों की तलाश कर रहे हैं, जिनके द्वारा वह मेडिकल स्टाफ की मदद के साथ-साथ कोरोना वायरस प्रसार को रोक सकें। इस वीडियो में कुछ लोग डॉक्टर्स और उन सभी मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद करते भी दिख रहे हैं, जो इस संकट के समय में हमारे लिए दिन रात खड़े हुए हैं।

गूगल ने अपने इस आगामी डूडल की जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में भी पिछले हफ्ते की थी।

आपको बता दें, भारत के आज का यह गूगल डूडल दूसरे देशों में 7 अप्रैल को दिखाया गया था। गूगल डूडल के इस कोरोना वायरस अभियान की शुरुआत 6 अप्रैल से हुई थी, जिसमें उन्होंने पब्लिक हेल्थ वर्कर और शोधकर्ताओं का धन्यवाद किया था। 8 अप्रैल को 'Thank You: Emergency services workers' पेश किया गया था, 9 अप्रैल को Thank You: Custodial and sanitation workers और 10 अप्रैल को Thank You: Farmworkers and farmers डूडल पेश किया था। वहीं, आज सोमवार 13 अप्रैल को Thank You: Grocery workers डूडल दिया गया है।

गूगल अपने डूडल की वजह से हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। गूगल अक्सर त्यौहार, ऐतिहासिक घटनाओं और महत्वपूर्ण लोगों के जन्म दिवस और पुण्यतिथि को लेकर डूडल पेश करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Doodle, Coronavirus, Covid 19
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.