सीट बेल्ट अलार्म में गड़बड़ी के कारण 8 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें रिकॉल करेगी Tesla

इस तरह की समस्या तभी होती है, जब ड्राइवर ने कार को पिछली ड्राइव साइकिल में छोड़ दिया, जब रिमाइंडर बज रहा था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Model S, Model Y, Model X और Model 3 को रिकॉल करेगी Tesla
  • साउथ कोरियाई टेस्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने लगाया इस समस्या का पता
  • एक अन्य समस्या के चलते लगभग 54,000 इलेक्ट्रिक कारों को भी करेगी रिकॉल

Tesla के इतिहास में ये सबसे बड़ा रिकॉल है

Tesla अमेरिका में अपनी 817,000 से अधिक इलेक्ट्रिक कार (electric cars) को वापस बुला रही है। बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों को वापस बुलाने का मुख्य कारण कार में ड्राइवर द्वारा सीट बेल्ट न लगाने पर कार को स्टार्ट करते समय सीट बेल्ट रिमाइंडर की आवाज न आना है। सेफ्ट रेगुटर्स नियामकों द्वारा गुरुवार को पोस्ट किए गए डॉक्युमेंट्स के अनुसार, 2021 और 2022 की Model S इलेक्ट्रिक सेडान और Model X इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ-साथ 2017 से 2022 की Model 3 इलेक्ट्रिक सेडान और 2020 से 2022 की Model Y इलेक्ट्रिक एसयूवी को रिकॉल किया गया है।

समाचार एसेंजी Associated Press के अनुसार, अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) द्वारा पोस्ट किए गए रिकॉल डॉक्युमेंट्स में बताया गया है कि इस तरह की समस्या तभी होती है, जब ड्राइवर ने कार को पिछली ड्राइव साइकिल में छोड़ दिया, जब रिमाइंडर बज रहा था। बता दें, मोटर व्हीकल सेफ्टी कानूनों में जब सीट बेल्ट न लगी हो और गाड़ी को स्टार्ट किया जाए, तो अलार्म बजना जरूरी होता है, और बेल्ट को लगाने के बाद ही अलार्म बंद होना चाहिए।
Advertisement

Tesla इस महीने की शुरुआत में एक ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इस समस्या को फिक्स करेगी। सेफ्टी एजेंसी का कहना है कि अलार्म के बिना ड्राइवर को यह पता नहीं चल सकता है कि उसकी सीट बेल्ट खुली हुई है, जिससे दुर्घटना के दौरान चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

इस समस्या का पता दक्षिण कोरिया के ऑटोमोबाइल टेस्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 6 जनवरी को लगया था। टेस्ला ने इसकी जांच की और निर्धारित किया कि 25 जनवरी को रिकॉल का फैसला लिया।
Advertisement

ये कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉल है। Tesla को पिछले कुछ समय से अमेरिकी रोड सेफ्टी एजेंसी (NHTSA) से बढ़ती जांच का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement

एजेंसी ने इस हफ्ते कहा था कि टेस्ला लगभग 54,000 कारों और एसयूवी को रिकॉल करेगी, क्योंकि टेस्ला का "फुल सेल्फ-ड्राइविंग" सॉफ्टवेयर इलेक्ट्रिक कारों को स्टाप साइन पर पूरी तरह से नहीं रोकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.