सेल्फ-ड्राइविंग कार नहीं मिलने पर कस्टमर ने Tesla को कोर्ट में खींचा

इस मामले में कैलिफोर्निया के कस्टमर ने दावा किया है कि टेस्ला ने अपने ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी दी थी

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2022 18:28 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फुल सेल्फ-ड्राइविंग फीचर को उपलब्ध नहीं कराया था
  • इसके लिए कस्टमर ने अतिरिक्त भुगतान किया था
  • टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की सेफ्टी पर सवाल उठे हैं

कंपनी की इलेक्ट्रिक कार के सेफ्टी फीचर्स पर कई बार सवाल उठे हैं

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के खिलाफ कार में ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम नहीं देने के कारण मुकदमा किया गया है। एक कस्टमर की ओर से दायर इस मुकदमे में कहा गया है कि उन्होंने टेस्ला का मॉडल X खरीदा था और कंपनी को ड्राइवर असिस्टेंस सॉफ्टवेयर के लिए अतिरिक्त रकम चुकाई थी। हालांकि, कंपनी ने विज्ञापन में बताए गए फुल सेल्फ-ड्राइविंग के फीचर को उपलब्ध नहीं कराया है। कंपनी को पिछले महीने जर्मनी के एक कोर्ट ने ऑटोपायलट और ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स का विज्ञापन जारी रखने की अनुमति दी थी। 

Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में कैलिफोर्निया के कस्टमर ने दावा किया है कि टेस्ला ने अपने ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी दी थी। उन्होंने कहा है कि टेस्ला और इसके CEO Elon Musk लगभग छह वर्षों से सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स उपलब्ध कराने का वादा कर रहे हैं। कानूनी मामले में बताया गया है, "ये वादे लगातार झूठ साबित हुए हैं। मीडिया का ध्यान खींचने और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में एक बड़ी कंपनी बनने के लिए के लिए टेस्ला और मस्क ऐसे वादे करते हैं।" 
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में कैलिफोर्निया राज्य के ट्रांसपोर्टेशन रेगुलेटर ने कंपनी पर अपने ऑटोपायलट और सेल्फ-ड्राइविंग फीचर्स का झूठा विज्ञापन करने का आरोप लगाया था। कंपनी की इलेक्ट्रिक कार के सेफ्टी फीचर्स पर कई बार सवाल उठे हैं। हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया था कि एक टेस्ला टेस्ट के दौरान सेल्फ ड्राइविंग मोड में चलते हुए एक बच्चे के आकार के पुतले के ऊपर चढ़ गई। यह टेस्ट सेफ्टी कैंपेन ग्रुप डॉन प्रोजेक्ट ने किया था। इसमें फुल सेल्फ-ड्राइविंग बीटा सॉफ्टवेयर का सड़क पर स्थिर डमी का पता लगाने में नाकाम रहा था।

लगभग दो महीने पहले टेस्ला मॉडल 3 कार के साथ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। यह कार ऑटोपायलट सिस्‍टम में चल रही थी। अमेरिका के Utah राज्‍य में हुई इस दुघर्टना में एक बाइक सवार की मृत्यु हुई थी। नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया था कि इस दुर्घटना की विशेष जांच शुरू कर दी गई है। इस कार के ड्राइवर का कहना था कि उसने कार को ऑटोपायलट सेटिंग में रखा था और उसे बाइक नहीं दिखी थी।   
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Safety, EV, Tesla, Feature, Market, Elon Musk, Regulator
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.