Tesla करेगी 11 लाख कारें रिकॉल, सामने आई बड़ी खराबी

Elon Musk की कार कंपनी Tesla दुनिया की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनियों में शुमार है।

Tesla करेगी 11 लाख कारें रिकॉल, सामने आई बड़ी खराबी

Elon Musk की कार कंपनी Tesla दुनिया की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनियों में शुमार है।

ख़ास बातें
  • 29 मई से कंपनी 11,04,622 कारों को रिकॉल करने की तैयारी में
  • रिकॉल किए जा रहे मॉडल में Model S, Model X, Model 3, Model 6 आदि शामिल है
  • Tesla ने फरवरी में 3 लाख से ज्यादा कारों को रिकॉल किया था
विज्ञापन
Tesla की कारों में दुर्घटना की संभावना को देखते हुए कंपनी ने बड़ी संख्या में कई मॉडल रिकॉल करने का फैसला किया है। चीन में कंपनी लगभग हर कार को रिकॉल करने की तैयारी रही है। इनकी संख्या 11 लाख के लगभग बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चीन में टेस्ला की कारों में सेफ्टी से संबंधित एक बड़ी खामी पाई गई है जिसके कारण कारों के क्रैश होने और दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है। 

Elon Musk की कार कंपनी Tesla दुनिया की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनियों में शुमार है। अब चीन में कंपनी की कारों में कुछ खामियां सामने आई हैं जिसके कारण यहां लगभग हर कार को रिकॉल किया जा रहा है। Bloomberg के अनुसार, 29 मई से कंपनी 11,04,622 कारों को रिकॉल करने का काम शुरू करने जा रही है। ये वह सभी कारें होंगीं जो 12 जनवरी 2019 से लेकर 24 अप्रैल 2023 के बीच में बनी हैं। ये संख्या उन कारों के लगभग बराबर ही है जितनी कारें टेस्ला ने पिछले 4 सालों के भीतर चीन में अब तक बेची हैं। 

रिकॉल किए जा रहे मॉडल में Model S, Model X, Model 3, Model 6 आदि शामिल हैं। रेग्युलेटर की ओर से यहां कारों में कुछ खामियां बताई गई हैं जिसके मुताबिक, अगर ड्राइवर गैस पैडल को बहुत देर तक दबाए रखता है तो इससे कार के क्रैश होने का संभावित खतरा बनता है। यह सुरक्षा के लिहाज से काफी गंभीर मुद्दा बताया गया है। बताए गए मुद्दे के संबंध में टेस्ला की ओर से जरूरी कदम उठाने की बात कही गई है। कंपनी ने कहा है कि वह जरूरी एडजस्टमेंट इसमें करेगी और नए नोटिफिकेशन फीचर को भी जोड़ेगी जिससे रिस्क को ज्यादा से ज्यादा घटाया जा सके। 

इससे पहले Tesla ने फरवरी में 3 लाख से ज्यादा कारों को रिकॉल किया था। इसकी इलेक्ट्रिक कारों में ड्राइविंग असिस्टेंस टेक्नोलॉजी में गड़बड़ी आ जाने की खबर सामने आई थी। इस गड़बड़ी के कारण कंपनी ने 3 लाख 63 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को रिकॉल किया था। इनमें कई मॉडल्स शामिल थे जिसमें Model S, Model X, Model और 3 Model Y भी था। रिकॉल किए गए ये मॉडल 2016 से 2023 के बीच निर्मित बताए गए थे। इनमें कंपनी ने फुल सेल्फ ड्राइविंग बीटा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जिसमें खराबी आने की बात सामने आई थी। फिलहाल चीन में Tesla के बड़ी मुश्किल सामने आ रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »