Tesla के इन्‍वेस्‍टर्स की मांग, एलन मस्‍क को 13 अरब डॉलर चुकाने का दिया जाए आदेश

मस्क कह चुके हैं कि यह डील उनके एक दशक पुराने मास्टर प्लान का हिस्सा थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 15:06 IST
ख़ास बातें
  • 2016 के सोलरसिटी (SolarCity) सौदे से जुड़ा है मामला
  • एलन मस्‍क इस डील को अपने मास्‍टर प्‍लान का हिस्‍सा बता चुके हैं
  • दावा है कि सोलरसिटी की स्थिति कई हाई-ग्रोथ टेक कंपनियों के बराबर थी

एलन मस्क को स्टॉक वापस करने का आदेश देने के अनुरोध को उनके वकील चेसलर ने ‘बेतुका’ कहा।

टेस्ला (Tesla) के शेयरधारकों (Investors) ने मंगलवार को जज से यह पता लगाने की गुहार लगाई कि एलन मस्क ने कंपनी के बोर्ड को साल 2016 के सोलरसिटी (SolarCity) सौदे में मजबूर किया। साथ ही कहा क‍ि मस्‍क को 13 बिलियन डॉलर (लगभग 96,980 करोड़ रुपये) के भुगतान का आदेश दिया जाए। रॉयटर्स के मुताबिक, शेयरधारकों के वकील रैंडी बैरन ने कोर्ट को बताया कि यह मामला इस बारे में है कि क्या सोलरसिटी का अधिग्रहण उसे वित्तीय संकट से बचाने के लिए था। यूनियन पेंशन फंड्स और एसेट मैनेजर्स के इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि मस्क ने टेस्ला बोर्ड को सोलरसिटी डील को मंजूरी देने के लिए मजबूत किया। मस्क कह चुके हैं कि यह डील उनके एक दशक पुराने मास्टर प्लान का हिस्सा थी। 

मस्क के वकीलों में से एक इवान चेसलर ने कोर्ट को बताया कि यह डील कोई खैरात नहीं थी। सोलरसिटी दिवालिया होने से बहुत दूर थी। उसकी स्थिति कई हाई-ग्रोथ टेक कंपनियों के बराबर थी।

शेयरहोल्डर अटॉर्नी ली रूडी ने कोर्ट से अनुरोध किया कि मस्क को टेस्ला स्टॉक को वापस करने का आदेश दिया जाए। इसकी मौजूदा कीमत लगभग 13 बिलियन डॉलर (लगभग 96,980 करोड़ रुपये) होगी। रूडी ने कहा कि कोर्ट को मस्क की ओर से की गई अवमानना पर विचार करना चाहिए। वह बार-बार शेयरधारक वकीलों के साथ भिड़े और उनका अपमान किया। रूडी ने कहा कि एलन मस्क के लिए यह एक अप्रत्याशित घटना होगी, अगर उन्हें ऐसे शेयर रखने को मिलें, जो उन्हें नहीं मिलने चाहिए थे।

एलन मस्क को स्टॉक वापस करने का आदेश देने के अनुरोध को उनके वकील चेसलर ने ‘बेतुका' कहा। बोले कि इससे टेस्ला में पांच साल की उनकी सफलता नजरअंदाज होगी। 

टेस्ला ने सोलरसिटी का अधिग्रहण इसलिए किया, क्योंकि वह अपने मॉडल 3 के लॉन्च के करीब पहुंच रही थी। यह एक सेडान कार थी और कंपनी के लिए काफी अहम थी। शेयरधारकों का आरोप है कि यह डील विचलित करने वाली थी। टेस्ला पर SolarCity के वित्तीय संकट और कर्ज का बोझ आ गया था। 
Advertisement

शेयरधारकों का दावा है कि टेस्ला में सिर्फ 22 फीसदी के मालिक होने के बावजूद एलन मस्क बोर्ड मेंबर्स से दंबग शैली में बात करते थे। अगर वादी इसे साबित कर सकते हैं, तो अदालत के लिए यह निष्कर्ष निकालने की संभावना बढ़ जाएगी कि यह डील शेयरधारकों के लिए सही नहीं थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.