चाइनीज कंपनी TCL ने Samsung को पीछे छोड़ा, Mini LED TV की सेल में बनी नंबर-1

हाईएंड टीवी शिपमेंट्स के आंकड़े देखें तो साल की दूसरी तिमाही में ईयर ऑन ईयर इसमें 44% की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 12:02 IST
ख़ास बातें
  • वजह Mini LED TV की डिमांड में बढ़ोत्तरी को बताया गया है।
  • Mini LED TV की शिपमेंट्स में 68% की बढ़ोत्तरी हुई है।
  • TCL के हाईएंड टीवी की शिपमेंट्स ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 78% बढ़ गई हैं।

TCL ने स्मार्ट टीवी की बिक्री के मामले में Samsung जैसी दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक मेकर को पछाड़ दिया है।

TCL ने स्मार्ट टीवी की बिक्री के मामले में Samsung जैसी दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक मेकर को पछाड़ दिया है। इसकी वजह Mini LED TV की डिमांड में बढ़ोत्तरी को बताया गया है। 2024 की दूसरी तिमाही में Mini LED TV मार्केट में महत्वपूर्ण ग्रोथ दर्ज की गई है। इसी का फायदा टीसीएल को मिला है, और इसने शिपमेंट्स के साथ-साथ मुनाफे के क्षेत्र में भी सैमसंग से बाजी मार ली है। 

Samsung को TCL ने पछाड़ दिया है। चाइनीज कंपनी TCL लम्बे समय से स्मार्ट TV सेग्मेंट में सैमसंग का पीछा करती आई है। ITHome के अनुसार, डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसेल्टेंट्स (DSCC) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 की दूसरी तिमाही में Mini LED TV मार्केट में बड़ी वृद्धि देखी गई है। ग्लोबल टेलीविजन इंडस्ट्री में बड़ा उछाल आया है। नोट करने योग्य बात यह बताई गई है कि इस उछाल में ज्यादा योगदान चाईनीज ब्रांड्स का है, जिनमें TCL सबसे ऊपर है। कंपनी ने एक बार फिर से Mini LED शिपमेंट्स में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। 

हाईएंड टीवी शिपमेंट्स के आंकड़े देखें तो साल की दूसरी तिमाही में ईयर ऑन ईयर इसमें 44% की वृद्धि हुई है। जबकि मुनाफा 28% बढ़ा है। OLED TV की शिपमेंट्स में औसत 21% की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि रिवेन्यु 5% ही बढ़ा है। Mini LED TV मार्केट यहां कहीं ज्यादा आगे निकल गई। Mini LED TV की शिपमेंट्स में 68% की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, रिवेन्यु में 60% का इजाफा हुआ है। इससे पता चलता है कि ग्लोबल टीवी मार्केट में दूसरी तिमाही में बड़ा शिफ्ट देखने को मिला है। 

चाइनीज कंपनियों का यहां बोलबाला दिख रहा है जिसमें TCL और Hisense टॉप पर हैं। TCL के हाईएंड टीवी की शिपमेंट्स ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 78% बढ़ गई हैं। कंपनी का मुनाफा 81 प्रतिशत बढ़ा है। Xiaomi भी Sony को पछाड़ आगे निकल गई है। Xiaomi अब इस सेग्मेंट में 5वें स्थान पर आ गई है। TCL ने Mini LED शिपमेंट्स के मामले में Samsung को दूसरे पायदान पर धकेल दिया है, जो कि पिछले तीन सालों से लगातार टॉप पर बनी हुई थी। सैमसंग की मिनी एलईडी शिपमेंट्स में 23% की गिरावट आई है। ईयर ऑन ईयर कंपनी की शिपमेंट्स 19% कम हो गई हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  2. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  3. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  2. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  3. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  4. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  5. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
  6. iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
  8. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  10. झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.