700 KM की CNG रेंज देता है Tata Intra V50, Yodha 2.0 पिकअप भी लॉन्च

पिकअप होने के नाते Tata Yodha 2.0 में लोडिंग के कई ऑप्शन मिलते हैं। ट्रक मैक्सिमम 2 टन का लोड उठा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 19:32 IST
ख़ास बातें
  • Tata Yodha 2.0 HVAC की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • Intra V50 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये है
  • दोनों पिकअप की 750 यूनिट्स को देशभर की डीलरशिप पर पहुंचा दिया गया है

Tata Yodha 2.0 HVAC की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Tata Motors ने अपने मौजूदा पिकअप ट्रक लाइनअप को अपडेट किया है, जिसमें कंपनी ने Yodha 2.0 और Intra V50 को लॉन्च किया है। नया Yodha 2.0 नए डिजाइन के साथ आता है, जिसे कंपनी ने 2020 Auto Expo में दिखाया था। इस ट्रक को पहले लॉन्च होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते लॉन्च को टाल दिया गया था। वहीं, Tata Intra V50 मौजूदा V30 की तुलना में ज्यादा प्रीमियम पिकअप महसूस होता है। इसमें AC के साथ डिजिटल ड्राइवर भी डिस्प्ले मिलता है।

Tata Yodha 2.0 HVAC की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, AC के साथ Yodha EX Crew Cab ट्रिम की कीमत 10.74 लाख रुपये रखी गई है। बात करें, Intra V50 की, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये है। Tata का कहना है कि इन पिकअप्स की 750 यूनिट्स को पहले ही देशभर की डीलरशिप पर पहुंचा दिया गया है।
Advertisement

खासियतों की बात करें, तो नई जनरेशन का Yodha पिकअप ट्रक पहले की तुलना में नया डिजाइन और बेहतर स्पेस और फीचर्स लेकर आता है। जैसा की हमने बताया, इस डिजाइन को Tata ने 2020 AutoExpo में दिखाया था। इसमें नया क्रोम ग्रिल टचअप मिलता है। इसका लुक भी काफी मस्कुलर लगता है। इस बार फॉग लैंप पर भी LED DRL फिट किए गए हैं। इसमें 2.2L इंजन मिलता है, जो 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

पिकअप होने के नाते इस Tata व्हीकल में लोडिंग के कई ऑप्शन मिलते हैं। ट्रक मैक्सिमम 2 टन का लोड उठा सकता है। इसमें सिंगल-कैबिन और क्रिय-कैबिन के ऑप्शन भी उपलब्ध है, साथ ही यह फ्रंट सस्पेंशन ऑप्शन और 4X4 ऑप्शन में भी आता है।
Advertisement
 

Tata Intra V50

वहीं, Tata Intra V50 की बात करें, तो इसमें भी नया क्रोम ग्रिल सेटअप मिलता है। इसमें AC और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलता है। इसकी पेलोड क्षमता 1.5 टन है। वहीं, इसमें V30 के समान 1.5L डीजन इंजन मिलता है, जो 220 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CNG बाई-फ्यूल ऑप्शन भी उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि V20 CNG के साथ यह 700 km की रेंज निकाल सकता है। कंपनी का दावा है कि यह ऑप्शनन 1 टन का भार उठाने में सक्षम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Intra V50, Tata Pickup Truck
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.