306Km की रेंज के साथ Tata Tigor EV भारत में लॉन्च, ये है कीमत और अन्य खूबियां...

Tata Tigor EV की कीमत भारत में एक्स-शोरूम 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि बेस XE trim की कीमत है। XM trim की कीमत एक्स-शोरूम 12.49 लाख रुपये है। जबकि XZ+ trim की कीमत एक्स-शोरूम 12.99 लाख रुपये है।

306Km की रेंज के साथ Tata Tigor EV भारत में लॉन्च, ये है कीमत और अन्य खूबियां...
ख़ास बातें
  • Tata Tigor EV में 7 इंच की टचस्क्रीन इनफोटेंनमेंट सिस्टम दिया गया
  • टाटा टिगॉर ईवी में 35 स्मार्ट कनेक्टिड फीचर्स दिए गए हैं
  • कार की डिलीवरी आज मंगलवार से शुरू हो गई है
विज्ञापन
Tata Tigor EV को भारत में  आज मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है, जिसे पिछले हफ्ते पेश किया गया था। यह Nexon EV के बाद Tata की पर्सनल सेगमेंट में दूसरी इलेक्ट्रिक व्हिकल (EV) है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक व्हिकल है। यह कार आपको तीन ट्रिम्स में उपलब्ध होगी, जिसमें XE, XM और XZ+ है। जिसमें आपको डुअल-टोन कलर ऑप्शन सिर्फ हाईएस्ट ट्रिम में उपलब्ध होगा। जैसे कि सभी जानते हैं Tigor EV की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस EV ने ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (GNCAP) में 4 स्टार रेटिंग हासिल की है। टाटा टिगोर ईवी को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की 306Km टेस्ट रेंज प्राप्त हुई है।  
 

Tata Tigor EV price in India

Tata Tigor EV की कीमत भारत में एक्स-शोरूम 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि बेस XE trim की कीमत है। XM trim की कीमत एक्स-शोरूम 12.49 लाख रुपये है। जबकि XZ+ trim की कीमत एक्स-शोरूम 12.99 लाख रुपये है। जो ग्राहक डुअल-टोन कलर ऑप्शन में कार खरीदने के इच्छुक हैं, उन्हें XZ+ Dual Tone वेरिएंट 13.14 एक्स-शोरूम रेट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Tigor EV दो कलर ऑप्शन में आती है, एक सिग्नेचर टील ब्लू और दूसरा डेटोना ग्रे। टिगॉर ईवी 8 साल तक की और 160,000 किलोमीटर तक की बैटरी और मोटर वॉरंटी प्रदान करती है।

इच्छुक ग्राहक अपने लिए टिगॉर ईवी को या तो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खरीद सकते हैं या पिर इसे टाटा शोरूम के माध्यम से खरीद सकते हैं। कंपनी ने रिलीज़ में कहा है कि यह डिलीवरी मंगलवार से शुरू कर दी गई है।
 

Tata Tigor EV specifications

टिगॉर ईवी 26kWh लिक्विड-कूल्ड बैटरी के साथ आती है, जो कि 55kW की पावर को प्रोड्यूस करती है और 170Nm टार्क निकालती है। इसके अलावा, यह बैटरी IP67 रेटिंग के साथ आती है, जो कि बैटरी को वाटरप्रूफ रखता है। इसमें टाटा का हाई वोल्टेज आर्किटेक्चर - ZipTron - फीचर किया गया है, जो ईवी को फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में मदद करता है। फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
 
tata
इस ईवी को ARAI सर्टिफाइड 306km फुल चार्ज रेंज प्राप्त है। यह रेंज खासतौर पर इसके पुराने मॉडल्स की तुलना में इम्प्रूव्ड है, Pre-facelift Tigor EV को साल 2019 में लॉन्च किया गया था जो कि केवल सरकारी और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध थी। इसमें आपको 142KM और 214KM की स्टैंडर्ड और एक्सटेंडिड रेंज वेरिएंट्स प्राप्त हुए थे।

बाहर की तरफ से टाटा टिगोर ईवी को इंटरनल कंसम्पशन इंजन (ICE) से लैस Tigor से अलग बनाने के लिए कई अंतर मौजूद हैं। नई ईवी यूं तो पिछले साल पेश की गई Tigor facelift पर आधारित है, लेकिन नई ईवी में इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट के साथ ग्लॉस ब्लैक पैनल दिया गया है, वहीं आईसीई टिगोर में रेडिएटर ग्रिल दिया गया था। हेडलाइट्स के साथ-साथ नए 15-इंच alloy व्हिल्स के अंदर नीले रंग के एक्सेंट्स दिए गए हैं। वहीं, एलईडी डे-टाइम पर काम करने वाले लैंप्स (DRLs) को फॉगलैम्प हाउसिंग में रखा गया है।

Tigor EV के अंदर 7 इंच की टचस्क्रीन इनफोटेंनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि iRA connected car टेक्नोलॉजी के साथ Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ आता है। ऑडियो को हैंडल करने के लिए 4 स्पीकर और 4 ट्विटर सेटअप दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है।

सुरक्षा के लिए टिगॉर ईवी में डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), पार्किंग सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा और सामने वाले पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर आदि मौजूद है। Tigor EV को GNCAP के EV क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग भी मिली है। टाटा ने हिल एसेंट और हिल डिसेंट असिस्ट को भी शामिल किया है।

टाटा टिगॉर ईवी में 35 स्मार्ट कनेक्टिड फीचर्स दिए गए हैं, जिन्हें Tata Motors ZConnect ऐप का इस्तेमाल कर मॉनिटर किया जा सकता है जो कि iRA टेक्नोलॉजी से लैस है। इन फीचर्स को सेफ्टी और सिक्योरिटी, लोकेशन बेस्ड सर्विस, रिमोट कमांड, व्हिकल हेल्थ अलर्ट, ट्रिप्स एनालिटिक्स एंड ड्राइवर बिहेविर स्कोर और सोशल ट्राइब्स के तहत कैटेग्राइज़ किया गया है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  7. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  8. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  10. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »