Tata Tiago EV का लॉन्च कंफर्म, होगी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार!

वर्ल्ड ईवी डे के मौके पर Mahindra ने भी दुनिया के सामने अपनी Tata Nexon EV राइवल - XUV400 को पेश किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 20:15 IST
ख़ास बातें
  • वर्ल्ड ईवी डे 2022 (World EV Day 2022) पर हुई Tiago EV की घोषणा
  • मौजूदा लाइनअप की तरह Ziptron टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है कंपनी
  • Tiago EV को Auto Expo 2018 में दिखाया गया था

Tata के बेड़े में इस समय Nexon EV और Tigor EV इलेक्ट्रिक कार हैं

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाइनअप में एक नई कार - Tata Tiago EV जोड़ने की घोषणा की है। लॉन्च की तारीख का खुलासा किए बिना कंपनी ने घोषणा के साथ यह पुष्टि कर दी है कि देश को जल्द एक नई अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार मिलने वाली है। वर्तमान में Tata Tiago (ICE वर्जन) हैचबैक अफॉर्डेबल सेगमेंट में बिकने वाली कार है। Tata ने Tiago EV को ऑटो एक्सपो 2018 (Auto Expo) में दिखाया था, लेकिन इस कार को अब तक लॉन्च नहीं किया गया था।

वर्ल्ड ईवी डे 2022 (World EV Day 2022) के उपलक्ष्य पर Tata Motors ने घोषणा की है कि कंपनी आने वाले समय में नई Tiago EV लॉन्च करेगी। वर्तमान में टाटा मोटर्स के पास ईवी बेड़े में Nexon EV और Tigor EV है। निश्चित तौर पर ICE वर्जन की तरह ही Tiago EV पोर्टफोलियो में कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। 
 

जैसा कि हमने बताया, टाटा मोटर्स ने 2018 में ऑटो एक्सपो में Tiago EV हैचबैक को दिखाया था, लेकिन कंपनी ने पहले Nexon EV कॉम्पैक्ट एसयूवी और Tigor EV कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्च किया। 

फिलहाल कंपनी ने Tiago EV के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी इस कार में भी मौजूदा लाइनअप की तरह Ziptron टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। डिजाइन के मामले में भी यह कुछ बदलावों के साथ मौजूदा आईसीई वर्जन के समान हो सकती है, जैसा कि हम नेक्सॉन ईवी और टिगॉर ईवी में भी देख चुके हैं।

इससे अलग बता दें कि वर्ल्ड ईवी डे के मौके पर Mahindra ने भी दुनिया के सामने अपनी Tata Nexon EV राइवल - XUV400 को पेश किया। इसका लॉन्च जनवरी 2023 के दौरान हो सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार 456 km की जबरदस्त लॉन्ग रेंज देगी और इसकी टॉप स्पीड 150 kmph बताई गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  4. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  6. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  7. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  8. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.