भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को 1 दिन में मिली 10 हजार से ज्यादा बुकिंग! सस्ते में कार खरीदने का ऑफर बढ़ा

Tata Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी दी गई हैं, जिन्हें दो चार्जिंग ऑप्शन से चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी दी गई हैं
  • इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपये है।
  • ईवी के साथ 8 साल या 1,60,000km तक की वारंटी है

Tata Tiago.ev की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Tiago.ev को कस्टमर्स का जबरदस्त रेस्पोन्स मिला है। टाटा की इस सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एक दिन में ही 10 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल गई हैं। Tata Tiago.ev के लिए बुकिंग एक दिन पहले, यानि कि 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू की गई थी। एक दिन में दस हजार बुकिंग्स पाने वाली यह भारत की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार बन गई है। कार का इंट्रोडक्ट्री प्राइस 8.49 लाख रुपये है। कस्टमर्स के बीच कार की इतनी ज्यादा पॉपुलरिटी को देखते हुए कंपनी ने इंट्रोडक्ट्री प्राइस ऑफर को और ज्यादा आगे बढा़ दिया है। 

Tata Motors ने खुलासा किया है कि Tata Tiago.ev के लिए एक दिन में कंपनी को 10 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। पहले 10 हजार कस्टमर्स के लिए कंपनी ने इसका इंट्रोडक्ट्री प्राइस 8.49 लाख रुपये रखा था। चूंकि, Tata EV को इतना अच्छा रेस्पोंस मिला है, इसी को देखते हुए कंपनी ने अब घोषणा की है कि अगले 10 हजार कस्टमर्स को भी इसी प्राइस ऑफर के तहत कार उपलब्ध करवाई जाएगी। यानि कि अब कुल मिलाकर 20 हजार कस्टमर्स को इंट्रोडक्ट्री ऑफर का फायदा दिया जा रहा है। Tata Motors Passenger Vehicles Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने कहा कि वह कस्टमर्स के मिले रेस्पोंस से बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित हैं। कस्टमर्स इतनी बड़ी संख्या में गो ईवी पर शिफ्ट हो रहे हैं, इसके मद्देनजर कंपनी ने इंट्रोडक्ट्री प्राइस ऑफर को बढ़ाने का फैसला किया है, और अब अतिरिक्त 10 हजार कस्टमर्स के लिए भी यह ऑफर लागू है। 
Advertisement
 

Tata Tiago.ev की कीमत और बुकिंग

Tata Tiago.ev की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपये है। इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग करने के लिए कस्टमर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://tiagoev.tatamotors.com/ पर जा सकते हैं। 21,000 रुपये देकर ईवी को बुक किया जा सकता है। यह भारत की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है जो कि 10 लाख रुपये में मिल रही है।
 

Tata Tiago.ev के इंजन, बैटरी फीचर्स

Tata Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी दी गई हैं, जिन्हें दो चार्जिंग ऑप्शन से चार्ज किया जा सकता है। पहली 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज प्रदान करती है। दूसरी 24kWh की बैटरी दी गई है जो कि 315km MIDC रेंज प्रदान करती है। यह Tata के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो कि एक पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। बड़ी 24kWh बैटरी के साथ 74hp और 114Nm प्रदान करती है। वहीं छोटी 19.2kWh वेरिएंट 61hp और 110Nm प्रदान करती है। 

Tata Tiago EV की बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 5.7 सेकंड में 0-60kph की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं छोटी बैटरी वाला वेरिएंट 6.2 सेकंड में 0-60kph की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें 4 लेवल के साथ मल्टी मोड रीजन मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें IP67 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और वॉटर से बैटरी और मोटर का बचाव करती है। कंपनी इस ईवी के साथ 8 साल या 1,60,000km तक की वारंटी प्रदान करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.