OnePlus Monitor X 27 और E 24 भारत में 12 दिसंबर को होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास

वनप्लस के फाउंडर Pete Lau के अनुसार, “हमारे बाजार में आने के बाद से हम भारत में सबसे पसंद किये जाने वाले ब्रांड्स में से एक बन गए हैं।

OnePlus Monitor X 27 और E 24 भारत में 12 दिसंबर को होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास
ख़ास बातें
  • पहला मॉनिटर मॉडल है जो 12 दिसंबर 2022 को लॉन्च होने वाला है।
  • OnePlus कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मॉनिटर में एंट्री करने वाली है।
  • Monitor X 27 इन दोनों में से कंपनी की प्रीमियम ऑफरिंग होगा।
विज्ञापन
OnePlus कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की कैटेगरी मॉनिटर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में यह घोषणा की है कि वो दो नए मॉनिटर मॉडल्स को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी रिलीज डेट भी रिवील की है।  यहां हम आपको इसके बारे में सबकुछ बता रहे हैं।  

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने बताया है कि यह उनका पहला मॉनिटर मॉडल है जो 12 दिसंबर 2022 को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च डेट के अलावा, कंपनी ने मॉनिटर से जुड़ी कुछ और डिटेल्स के बारे में भी बताया है। कंपनी Monitor X 27 और Monitor E 24 लेकर आने वाली है। जैसा कि नाम से पता चलता है, पहला मॉडल 27 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा और दूसरा डिस्प्ले 24 इंच पैनल के साथ आएगा। इसके अलावा, Monitor X 27 इन दोनों में से कंपनी की प्रीमियम ऑफरिंग होगा। 

ब्रांड का X 27 मॉडल बेहतर डिस्प्ले और परफॉरमेंस ऑफर करेगा। यह मॉनिटर काम के प्रोजेक्ट्स और गेमिंग दोनों के लिए ही बेहतर साबित होगा। यह मॉनिटर हाई रिफ्रेश रेट पैनल, लो रिस्पांस टाइम, एक्यूरेट कलर्स के साथ आएगा। वहीं, Monitor E 24 मॉडल को मिड-रेंज प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें भी अपनी कीमत के अनुसार काफी अच्छे फीचर्स दिए जाएंगे। यह उन लोगों के लिए काम का होगा जो हर रोज के इस्तेमाल के हिसाब से मॉनिटर लेना चाहते हो। 

वनप्लस के फाउंडर Pete Lau के अनुसार, “हमारे बाजार में आने के बाद से हम भारत में सबसे पसंद किये जाने वाले ब्रांड्स में से एक बन गए हैं। एक ऐसा ब्रांड जो अपने प्रोडक्ट्स में स्मूद यूजर एक्सपीरियंस, फास्ट और स्मूद परफॉरमेंस ऑफर करता है। अब हम वनप्लस प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक और नया सेगमेंट जोड़ रहे है। यह सेगमेंट वनप्लस मॉनीटर्स होगा। हम सुनिश्चित हैं कि ये भी वनप्लस के चले आ रहे एक्सपीरियंस को ही डिलीवर करेगा। ''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  3. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  6. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  7. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  8. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  9. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  10. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »