Tata Nexon EV बन रही है भारतीयों की सबसे पसंदीदा इलेक्ट्रिक कार, 13,500 यूनिट्स बिकी

पिछले साल अक्टूबर में, Tata Motors ने घोषणा की थी कि कंपनी ने भारत में 10,000 से अधिक ईवी बेची है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2022 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Nexon EV की भारत में कीमत 14.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है
  • सिंगल चार्ज में 312 km की रेंज निकाल सकती है नेक्सॉन ईवी
  • इस साल लॉन्च हो सकता है नया फेसलिफ्ट मॉडल

Tata Nexon EV इस समय देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है

Tata Nexon EV भारत में इलेक्ट्रिक कार खरीदारों की पहली पसंद बन गई है। इसके तेज़ी से साथ लोकप्रिय होने का उदाहरण इसकी सेल से लगाया जा सकता है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जानकारी दी है कि दो साल पहले इस इलेक्ट्रिक कार (Electric car) के लॉन्च के बाद से अब तक भारत में नेक्सॉन ईवी की 13,500 से अधिक यूनिट्स बेच दी गई हैं। Nexon EV वर्तमान में भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (खासियत) 312 किलोमीटर की इसकी सिंगल चार्ज रेंज है। इसके अलावा पावर के मामले में भी यह अपने सेगमेंट की नॉन-इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देती है।

Tata Motors ने अपने ट्विटर हैंडल पर सेल्स के मामले में एक नया माइलस्टोन खड़ा करने की घोषणा की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में लॉन्च होने के बाद से अब तक, Nexon EV इलेक्ट्रिक कार की 13,500 यूनिट बेची जा चुकी है। 
 

पिछले साल अक्टूबर में, टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि कंपनी ने भारत में 10,000 से अधिक ईवी बेची है। कार निर्माता वर्तमान में देश में फोर-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल (Four-wheeler electric vehicle) मार्केट में लीड कर रहा है।

शायद यही कारण है कि कंपनी अब कथित तौर पर इस लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार का एक नया फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस अपकमिंग नेक्सॉन ईवी वर्ज़न (upcoming Tata Nexon EV facelift version) के लॉन्च का दावा हो चुका है। इसके इस साल लॉन्च होने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि डिज़ॉइन के साथ-साथ इसके बैटरी पैक में भी बदलाव हो सकते हैं। Tata Nexon EV को भारत में इस कदर पसंद करने के पीछे कार की जबरदस्त रेंज मानी जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए, कंपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को और बढ़ाने पर विचार कर सकती है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नया मॉडल 40kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है, जिसकी रेंज 400 km के आसपास होगी।

वर्तमान में Tata Nexon EV में 30.2kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में कंपनी के दावे अनुसार, 312 km की रेंज निकाल सकता है। इस बैटरी पैक को कंपनी के डीसी फास्ट चार्जर के जरिए एक घंटे से कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, स्टैंडर्ड होम चार्जर से यह 10-90 प्रतिशत चार्ज होने में 8.30 घंटे का समय लेती हैवहीं, कार की पावर की बात करें, तो यह 9.14 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
Advertisement

Nexon EV की  भारत में कीमत 14.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसका टॉप मॉडल (Dark XZ+ Lux) 16.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में बेचा जाता है। इन दोनों के बीच में कई अन्य वेरिएंट उपलब्ध कराए जाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT में चैट कैसे करें डिलीट या आर्काइव, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  2. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  4. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  6. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
  7. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  8. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
  10. 50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.