437 किमी रेंज वाली Tata Nexon EV Max की 5 बड़ी बातें, खरीदने से पहले जानें क्यों है बेस्ट और सस्ती ईवी

Tata Nexon EV Max में परमानेंट मैग्नेट सिक्रोनाइज एसी मोटर दी गई है जो कि 143 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 40.5 kWh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2022 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nexon EV Max की मोटर 143PS पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करती है।
  • Tata Nexon EV Max की रेंज ARAI क्लेम के मुताबिक 437 किमी है।
  • टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स 9 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ती है।

टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स सिंगल चार्ज में 437 किमी चलती है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors ने हाल ही में Tata Nexon EV Max को लॉन्च किया है। यह एसयूवी पहले वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी के मुकाबले अधिक पावरफुल और ज्यादा रेंज प्रदान करने वाली है।  जी हां 17,74,000 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में आने वाली यह इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी आज भी भारत में सबसे सस्ती Compact Suv है जो कि इतनी रेंज देती है। अगर आप इसे खरीदने का बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 5 बड़ी बाते बता रहे हैं।
 

टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स की पावर


Tata Nexon EV Max में परमानेंट मैग्नेट सिक्रोनाइज एसी मोटर दी गई है जो कि 143 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ड्राइवमोड्स के तौर पर इस ईवी में सिटी, इको और स्पोर्ट मोड दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 40.5 kWh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी दी गई है।
 

Tata Nexon EV Max का डाइमेंशन और वारंटी


डाइमेंशन की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max की लंबाई 3993 mm, चौड़ाई 1811 mm, ऊंचाई 1616 mm, व्हीलबेस 2498 mm, ग्राउंड क्लियरेंस 190 mm और बूट स्पेस 350 लीटर का दिया गया है। कंपनी टाटा नेक्सॉन मैक्स ईवी की बैटरी बैक मोटर पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी प्रदान करती है। वहीं इस इलेक्ट्रिक कार पर 3 साल या फिर 1,25,000 किमी की वारंटी दी जाती है।
 

Nexon EV Max का ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन


ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो टाटा नेक्सॉन मैक्स ईवी के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में भी डिस्क ब्रेक दिया गया है। सस्पेंशन की बात की जाए तो इस कार के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ इंडीपेंडेंट मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन और रियर में ड्यूल पैथ स्ट्रट के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है।
 

Tata Nexon EV Max की रेंज और स्पीड


Advertisement
सबसे जरूरी चीज रेंज की बात की जाए तो टाटा नेक्सॉन मैक्स ईवी सिंगल चार्ज में ARAI क्लेम के मुताबिक 437 किमी तक चल सकती है। स्पीड की बात की जाए तो यह ईवी सिर्फ 9 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड से दौड़ सकती है।
 

 टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स का चार्जिंग सिस्टम


Tata Nexon EV Max को CCS 2 चार्जिंग स्टैंडर्ड से चार्ज किया जाता है। चार्जिंग ऑप्शन के तौर पर इसे 3.3 kW वॉल बॉक्स चार्जर या 7.2 kW AC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। अनुमानित सामान्य चार्जिंग समय की बात करें तो 10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत किसी भी 15 A प्लग प्वाइंट से 15 घंटे में चार्ज हो सकती है। वहीं 7.2 kW AC फास्ट चार्जर से 0 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है। वहीं इसे 50 kW DC फास्ट चार्जर 0-80 प्रतिशत सिर्फ 56 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  2. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  2. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  3. फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
  4. OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  5. iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
  7. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
  8. 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
  9. Xiaomi 17T, 17T Pro के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें सबकुछ
  10. 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी वाले Vivo पर 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.