Tata Nexon 2023 Facelift: जल्द लॉन्च हो सकती है नई टाटा कार, लॉन्च से पहले जानें जरूरी बातें

Tata Nexon 2023 फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर फिलहाल केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं। Nexon की मौजूदा रेंज 8 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड वेरिएंट 14.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 20:50 IST
ख़ास बातें
  • फिलहाल Tata Motors ने इस अपकमिंग Nexon फेसलिफ्ट पर चुप्पी साधी हुई है
  • हालांकि, इंटरनेट पर कार के स्पाई शॉट्स जमकर वायरल हो रहे हैं
  • कार बिल्कुल नए डिजाइन और पहले से ज्यादा पावर के साथ लॉन्च हो सकती है
टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारतीय बाजार में नेक्सॉन (Nexon) के एक और फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है। शुरुआत में तो कार को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हमें कई लीक और अफवाहें पढ़ने को मिल चुके हैं। हाल ही में Tata Nexon फेसलिफ्ट के फ्रंट, रियर और इंटीरियर को दिखाने वाले स्पाई शॉट्स लीक किए गए थे। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स इसके पावरट्रेन के अंदाजे भी लगा चुकी है।

फिलहाल Tata Motors ने इस अपकमिंग Nexon फेसलिफ्ट को लेकर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन हमने अभी तक समाने आए लीक्स और अफवाहों को इकट्ठा किया है, जिससे आप यह अंदाजा लगा सके कि अपकमिंग Tata SUV से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

सबसे पहले इस अपकमिंग कार के डिजाइन पर नजर डालते हैं। पिछले कुछ समय में इस कार के कई स्पाई शॉट्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। शुरुआत में इसके टेस्ट म्यूल को ऑनलाइन देखा गया था, लेकिन हाल ही में टीवी विज्ञापन के लिए इसके शूट के दौरान ली गई तस्वीरें भी लीक हुई थी। इसमें कार का रियर एंड देखने को मिला, जिससे पता चलता है कि नई Nexon डिजाइन में बड़े बदलावों के साथ आने वाली है। इसमें अभी भी रियर स्पॉइलर और रिफ्लेक्टर पैनल जैसे समान एलिमेंट्स हैं, लेकिन डिटेल्स अब ज्यादा मॉडर्न और आक्रामक लगती हैं। नई नेक्सॉन में सबसे बड़ा बदलाव बीच में एक कनेक्टेड टेल लैंप हैं।

उसके नीचे, स्पोर्टी स्टांस के लिए किनारों पर रिफ्लेक्टर एलिमेंट्स अब लम्बे हो गए हैं। किनारों पर अधिक तीखी लाइन्स देखने को मिलती हैं और बम्पर भी अब रीडिजाइन किए गए एलिमेंट्स के साथ बड़ा लगता है।
Advertisement

2023 Nexon के फ्रंट प्रोफाइल को भी हाल ही में देखा गया था, जिसमें बिल्कुल नए LED DRLs और बॉटम-फिटेड हेडलैंप और एक बड़ी फ्रंट ग्रिल का इशारा मिलता है।
Advertisement

वहीं, कुछ इंटीरियर को दिखाने वाली तस्वीरें भी लीक हुई थी, जिससे पता चला था कि इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जा रहा है। इसमें भी बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिले हैं। स्पाई शॉट्स में टच-ऑपरेटेड HVAC कंट्रोल और रीडिजाइन किए गए गियर शिफ्टर के साथ एक नया सेंटर कंसोल दिखाया गया है। वहीं, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील इसका मुख्य आकर्षण लग रहा है। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साइज को भी बढ़ाया गया है और एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है। वहीं, ऐसा प्रतीत होता है कि Tata Motors कार को वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग आदि से भी लैस बना सकता है।

फिलहाल टाटा ने अपकमिंग Nexon फेसलिफ्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इंटरनेट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें पहले से ज्यादा पावर देखने को मिलेगी। मौजूदा मॉडल में 113 hp जनरेट करने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन और 118 hp जनरेट करने वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT शामिल हैं। बता दें कि 2023 Auto Expo में कंपनी ने एक नया इंजन दिखाया था, जो 123 hp जनरेट करता है और 6-स्पीड MT और वैकल्पिक डुअल-क्लच ऑटोमैटिक के साथ आता है। ऐसा हो सकता है कि नई Nexon में हमें यही इंजन देखने को मिले।
Advertisement

कीमत को लेकर फिलहाल केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं। Nexon की मौजूदा रेंज 8 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड वेरिएंट 14.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलता है। अकसर देखा जाता है कि फेसलिफ्टेड मॉडल्स की कीमत मौजूदा मॉडल से मामलू रूप से बढ़ी होती है। हालांकि, देखना होगा कि नई Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, Mahindra XUV300 जैसी सब-4 मीटर एसयूवी के साथ प्रतिस्पर्धा जारी रखने के लिए Tata इस अपकमिंग Nexon Facelift को किस कीमत में लॉन्च करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.