Tata Motors की कारें खरीदना होगा महंगा सौदा, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें

भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने पैसेंजर व्हीकल के अपने ICE पोर्टफोलियो की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2023 10:53 IST
ख़ास बातें
  • टाटा की नई कारें खरीदने का सौदा अब महंगा होने वाला है।
  • टाटा फरवरी, 2023 से वेरिएंट, मॉडल के आधार पर कारों की कीमतें बढ़ा रही है।
  • Tata Motors ने ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट और नई सीएनजी कारों को पेश किया।

Tata Punch

Photo Credit: Tata Motors

अगर आप साल 2023 में टाटा की नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह सौदा महंगा साबित होने वाला है। जी हां भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने पैसेंजर व्हीकल के अपने ICE पोर्टफोलियो की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी इनपुट लागतों में वृद्धि के चलते वाहनों की कीमतें बढ़ा रही है। आपको बता दें कि ये बढ़ोतरी सिर्फ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पर चलने वाले वाहनों पर ही हो रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर इस वृद्धि का कोई असर नहीं होने वाला है। आइए जानते हैं कि टाटा मोटर्स की महंगी होने वाली कारों के बारे में।

1 फरवरी से महंगी होंगी कारें
Advertisement
टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल 1 फरवरी, 2023 से 1.2% महंगे हो जाएंगे। आपको बता दें कि कीमत में ये बढ़ोतरी वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।

Tata Motors ने ऑटो एक्सपो में पेश की कॉन्सेप्ट और नई सीएनजी कारें
Advertisement
Auto Expo 2023 में टाटा मोटर्स ने Tata Altroz और Tata Punch के सीएनजी वेरिएंट को शोकेस किया था। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों को दिखाने के अलावा कई कॉन्सेप्ट मॉडल्स से भी खुलासा किया।

भारतीय बाजार में मौजूदा टाटा की कारें
Advertisement
भारत में टाटा मोटर्स की मौजूदा कारों में Tata Tiago, Tata Tigor, Tata Altroz, Tata Punch, Tata Harrier, Tata Safari और Tata Nexon शामिल हैं।

टाटा की सीएनजी कारें
Advertisement
टाटा के सीएनजी पोर्टफोलिये में वर्तमान में मार्केट में Tata Tiago CNG और Tata Tigor CNG मौजूद हैं। वहीं ऑटो एक्सपो में कंपनी ने Tata Altroz और Tata Punch के सीएनजी वेरिएंट को भी शोकेस किया था, जिससे पता चलता है कि ये कारें भी जल्द सीएनजी ऑप्शन के उपलब्ध होंगी।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में देश की शीर्ष कंपनी है। वहीं कंपनी ने बीते महीने यानी कि दिसंबर 2022 में देश में अन्य लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी Hyundai को पछाड़ कर दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी का पायदान हासिल किया। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  2. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  2. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  3. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  6. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  7. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  8. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  10. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.