Tata की कारों पर भारत के 250 से ज्यादा शहरों में Rs. 60 हजार तक की छूट, जानें कब तक रहेगी स्कीम

Tata Motors की यह स्कीम 4 फरवरी, 2023 से शुरू हो चुकी है और 15 फरवरी, 2023 तक देश के 250 शहरों में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 फरवरी 2023 21:22 IST
ख़ास बातें
  • ग्राहक Tata की कारों पर 60,000 रुपये तक बचा सकते हैं
  • कंपनी ने इसके लिए नेशनल एक्सचेंज कार्निवल पेश किया है
  • नजदीकी डीलरशिप पर अपनी पुरानी कारों को एक्सचेंज कर सकते हैं ग्राहक
Tata Motors ने हाल ही में भारत में नेशनल एक्सचेंज कार्निवल (National Exchange Carnival) की घोषणा की। जैसे की ऑफर के नाम से पता चलता है, कंपनी देशभर में इच्छुक ग्राहकों को उनकी पुरानी गाड़ी को एक्सचेंज करने के बदले भारी छूट ऑफर कर रही है। कंपनी ने दावा किया है कि यूजर्स अपने पुराने वाहनों को एक्सचेंज कर नई गाड़ियों पर 60 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।

Tata Motors ने हाल ही घोषित किया कि ग्राहक कंपनी के वाहनों पर 60,000 रुपये तक बचा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए नेशनल एक्सचेंज कार्निवल पेश किया है। इस स्कीम के तहत ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर अपनी पुरानी कारों को एक्सचेंज कर नई टाटा कारों पर 60 हजार रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement

Tata Motors की यह स्कीम 4 फरवरी, 2023 से शुरू हो चुकी है और 15 फरवरी, 2023 तक देश के 250 शहरों में उपलब्ध होगी।

घोषणा करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर के वाइस प्रेसिडेंट राजन अम्बा कहते हैं, “टाटा मोटर्स में, हम लगातार ग्राहकों की जरूरतों को समझने का प्रयास करते हैं और उन्हें एक सुखद अनुभव प्रदान करते हैं। इस योजना के अनुरूप, हम ग्राहकों के लिए 12-दिवसीय नेशनल एक्सचेंज कार्निवल शुरू करने की घोषणा कर रहे हैं।"
Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "यह ग्राहकों को प्री-ओन्ड कार बिजनेस, टाटा मोटर्स एश्योर्ड के हमारे व्यापक नेटवर्क के जरिए उनकी मौजूदा कारों का मूल्यांकन प्रदान करेगा। मुझे विश्वास है कि नेशनल एक्सचेंज कार्निवल हमारे उपभोक्ताओं को उनकी पसंदीदा टाटा कार में आसानी से अपग्रेड करने में मदद करेगा, बदले में वे डिजाइन, ड्राइव और सुरक्षा के बेहतरीन संयोजन का अनुभव करेंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Motors, Tata Motors National Exchange Carnival
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.