Tata Motors ने Tata Punch, Tiago, Altroz, Tigor की कीमत में की बढ़ोत्तरी, जानें नई कीमत

Tata Punch की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख से 9.54 लाख रुपये तक जाती है। इसके बेस वेरिएंट में 3 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2023 17:06 IST
ख़ास बातें
  • टाटा टिगोर की कीमत में कंपनी ने 10 हजार रुपये से 15 हजार रुपये बढ़ाए।
  • कंपनी ने रेंज को BS6 के साथ अपडेट किया है।
  • Altroz के पेट्रोल वेरिएंट को 10 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है।

Tata Punch की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख से 9.54 लाख रुपये तक जाती है।

भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में Tata Motors टॉप कंपनियों में शामिल है। अगर आप भी टाटा की कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार इस खबर पर नजर डाल लें, क्योंकि Tata Motors ने अपनी कारों में कई मॉडल्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है जिसमें Tata Punch, Tata Tiago, Tata Altroz के अलावा भी कई और मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने रेंज को BS6 के साथ अपडेट किया है। इसके चलते कारों की कीमतें बढ़ गई हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस कार की कीमत में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है। 

Tata Punch की नई कीमत
Tata Punch की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख से 9.54 लाख रुपये तक जाती है। इसके बेस वेरिएंट में 3 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। फाइनेंशिअल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके दूसरे वेरिएंट्स की कीमत 10 हजार रुपये तक बढ़ गई है। यह एक कॉम्पेक्ट SUV के तौर पर खरीदी जाने वाली एक पॉपुलर कार है। कंपनी ने इसके काजीरंगा एडिशन को बंद कर दिया है। कंपनी इसका सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च करने की तैयारी में है, ऐसा कहा गया है। 

Tata Tigor की नई कीमत 
टाटा टिगोर की कीमत में कंपनी ने 10 हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। कंपनी ने इसका EV मॉडल भी लॉन्च किया हुआ है। साथ ही पेट्रोल और सीएनजी में भी खरीदी जा सकती है। यह कार कॉम्पेक्ट सीडान के तौर पर खरीदी जाने पॉपुलर कार है। 

Tata Altroz की नई कीमत
Tata Motors ने Altroz के पेट्रोल वेरिएंट को 10 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की कीमत में 15 हजार रुपये का इजाफा हो गया है। इसके टर्बो पेट्रोल वेरिएंट को भी महंगा कर दिया गया है जिसमें 5 हजार से 15 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। 
Advertisement

Tata Tiago की नई कीमत 
Tata Tiago कंपनी की कॉम्पेक्ट कारों में काफी पॉपुलर मॉडल है। कंपनी ने इसमें टायर के प्रेशर को मॉनिटर करने वाला सिस्टम नई फीचर के तौर पर दिया है। इसे TPMS कहा है। इसके बाद इसकी कीमत में 10 हजार से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। तो अगर आप इनमें से टाटा की कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार कारों की कीमतों में हुए बदलावों की जानकारी जरूर ले लें। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.