Hyundai को मात देकर Tata बनी नंबर 2 कार निर्माता, Nexon और Punch ने जीता यूजर्स का दिल, अब Maruti की बारी?

Tata Punch ने दिसंबर 2022 में 10,586 यूनिट्स की बिक्री की जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 8,008 यूनिट्स से 32 प्रतिशत अधिक थी। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स की बिक्री में सबसे टॉप पर Nexon थी।
  • Tata Punch ने दिसंबर 2022 में 10,586 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।
  • तीसरे नंबर पर Tata Tiago, जिसने साल दर साल में 65 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की।

Tata Nexon EV Max की रेंज 437 किमी है।

Photo Credit: Tata Motors

अगर आप Auto Expo 2023 देखने गए थे या फिर उसकी खबरों को पढ़ा या वीडियो को देखा है तो एक बात तो समझ ही गए होंगे। क्या बात? जी हां Tata Motors अब ऑटोमोबाइल सेगमेंट में नीचले क्रम में रहने वाली कंपनी नहीं रह गई है। बल्कि भारत में राज करने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार कारों को लेकर आ रही है। यह बात सिर्फ जुबानी ही नहीं बल्कि डाटा भी यही बताता है कि टाटा मोटर्स बीते महीने यानी कि दिसंबर 2022 में दूसरे नंबर की ऑटोमोबाइल कंपनी बनी है। जी हां लंबे समय से दूसरे नंबर पर रहने वाली हुंडई को टाटा ने अपनी Nexon और Punch जैसी सबसे ज्यादा बिकने वालों कारों की बदौलत 1,214 यूनिट्स से मात दी है।

Tata Motors की दिसंबर 2022 में बिक्री 40,045 यूनिट रही, जो दिसंबर 2021 में बेची गई 35,300 यूनिट्स से 13 प्रतिशत ज्यादा थी। हालांकि, नवंबर 2022 में बेची गई 46,040 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 13 प्रतिशत की गिरावट आई थी। कंपनी के पास वर्तमान में 14.6 प्रतिशत मार्केट शेयर है। बीते साल इसी महीने में कंपनी के पास 13.9 प्रतिशत शेयर था। 
Advertisement

टाटा सेल्स ब्रेकअप दिसंबर 2022
टाटा मोटर्स की बिक्री में सबसे टॉप पर Nexon था। Nexon की बिक्री दिसंबर 2022 में 12,053 यूनिट्स हुई जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 12,899 यूनिट्स की तुलना में 7 प्रतिशत गिरी थी। पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ इस कार को काफी सफलता मिली है। Tata Punch ने दिसंबर 2022 में 10,586 यूनिट्स की बिक्री की जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 8,008 यूनिट्स से 32 प्रतिशत अधिक थी। 
Advertisement

तीसरे नंबर पर Tata Tiago थी, जिसने साल दर साल में 65 प्रतिशत और मह दर माह में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। बीते महीने कंपनी ने 6,052 यूनिट्स की बिक्री की थी। Tata Altroz की बिक्री दिसंबर 2022 में 4,055 यूनिट्स हुई जो कि साल 2021 के दिसंबर में बेची गई 5,009 यूनिट्स से 19 प्रतिशत कम थी। वहीं महीने दर महीने की बिक्री 20 प्रतिशत गिरी,क्योंकि नवंबर 2022 में 5,084 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Tata Tigor, Harrier, Safari की बिक्री में गिरावट आई। Tata Tigor की बिक्री 84 प्रतिशत बढ़कर 3,669 यूनिट्स हो गई जो कि दिसंबर 2021 में 1,994 यूनिट्स थी। महीने दर महीने की बिक्री 15 प्रतिशत गिरी है जो कि नवंबर 2022 में 4,301 यूनिट्स थी। Harrier की बिक्री 5 प्रतिशत गिरकर 2,128 यूनिट्स हुई जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 2,234 यूनिट्स से कम थी। हालांकि महीने दर महीने की बिक्री 2,119 यूनिट्स के साथ सपाट रही।
Advertisement

Safari की बिक्री 1,502 यूनिट्स हुई जो कि दिसंबर 2022 में बेची गई 1,481 यूनिट्स से 1 प्रतिशत अधिक थी। वहीं महीने दर महीने में 5 प्रतिशत की ग्रोथ मिली, क्योंकि नवंबर 2022 में 1,437 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Motors, Tata Nexon, Tata Punch, Auto Expo 2023, CNG Cars, Hyundai

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.