Tata Harrier और Safari हुई लॉन्च, 15.49 लाख से शुरू कीमत, देश की सबसे सेफ SUV

Tata Harrier की एक्स शोरूम की कीमत 15.49 लाख से लेकर लेकर 24.49 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Tata Safari की एक्स शोरूम कीमत 16.19 लाख से लेकर 25.49 लाख रुपये है।
  • Tata Harrier की एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख से लेकर 24.49 लाख रुपये है।
  • Tata Harrier में Kryotec 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड BS6 PH2 डीजल इंजन है।

Tata Harrier में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड BS6 PH2 डीजल इंजन है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors ने आज भारतीय बाजार में नई और अपेडटेड Tata Harrier और Safari SUV लॉन्च कर दी हैं। दोनों एसयूवी में नया डिजाइन, नया इंटीरियर, अतिरिक्त फीचर्स और बेहतर डायनेमिक्स शामिल किए गए हैं। Global NCAP में Tata Harrier और Tata Safari तो एडल्ट सेफ्टी और चाइल्ड सेफ्टी में 5 स्टार मिले हैं। नई Safari और Harrier की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी हैं और इच्छुक ग्राहक इन्हें नजदीकी डीलरशिप और टाटा मोटर्स की ऑफिशियल साइट से बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको नई Tata Harrier और Safari SUV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tata Safari की कीमत


कीमत की बात करें तो Tata Safari की एक्स शोरूम कीमत 16.19 लाख से लेकर 25.49 लाख रुपये है। वहीं ऑटोमैटिक की शुरुआत 20.69 लाख रुपये और डार्क एडिशन की कीमत 20.69 लाख रुपये से शुरू है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कीमतें इंट्रोडक्टरी हैं और सिर्फ लिमिटेड पीरियड के तहत ही उपलब्ध रहेंगी।


Advertisement
Tata Harrier की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Tata Harrier की एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख से लेकर 24.49 लाख रुपये है। वहीं ऑटोमैटिक की शुरुआत 19.99 लाख रुपये और डार्क एडिशन की कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कीमतें इंट्रोडक्टरी हैं और सिर्फ लिमिटेड पीरियड के तहत ही उपलब्ध रहेंगी। इन दोनों एसयूवी की बुकिंग 25,000 रुपये बुकिंग अमाउंट में पहले ही शुरू हो चुकी है।


Tata Harrier इंजन और पावर


Tata Harrier में Kryotec 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड BS6 PH2 डीजल इंजन है जो कि 3750 rpm पर 170 PS की पावर और 1750-2500 rpm पर 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के मामले में 6 Speed AT या 6 Speed MT का सपोर्ट मिलता है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। 50 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी वाली हैरियर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम/डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 4605 mm, चौड़ाई 1922 mm, ऊंचाई 1718 mm, व्हीलबेस 2741 है।


Advertisement
Tata Safari  इंजन और पावर


Tata Safari में Kryotec 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड BS6 PH2 डीजल इंजन दिया गया है जो कि 3750 rpm पर 170 PS की पावर और 1750-2500 rpm पर 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के मामले में 6 Speed AT या 6 Speed MT का सपोर्ट मिलता है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। 50 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी वाली हैरियर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 4668 mm, चौड़ाई 1922 mm, ऊंचाई 1795 mm, व्हीलबेस 2741 है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  9. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  10. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.